Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महिला सुरक्षा हेतु कोरबा पुलिस ने की विशेष पहल
    कोरबा

    (कोरबा) महिला सुरक्षा हेतु कोरबा पुलिस ने की विशेष पहल

    By Vinod Mittal08/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर होगी पिंक पेट्रोलिंग
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “पिंक पेट्रोलिंग” की शुरुआत की गई है।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा से “पिंक पेट्रोलिंग” का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पिंक पेट्रोलिंग का उद्देश्य केवल शहर के बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों तक सीमित नहीं है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों, पिकनिक स्पॉट्स एवं ऐसे स्थानों जहां महिलाओं एवं बालिकाओं की आवाजाही अधिक रहती है, वहां लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।
    * महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम रहेगी सक्रिय
    “पिंक पेट्रोलिंग” में महिला थाना की टीम सहित विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। ये टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर महिला सुरक्षा की स्थिति पर नजर रखेंगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराएंगी।
    पिंक पेट्रोलिंग टीम द्वारा प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पेट्रोलिंग की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजार क्षेत्रों, पिकनिक स्पॉट्स एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर “पिंक पेट्रोलिंग” नियमित रूप से जारी रहेगी। आगामी त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ छेड़छाड़, पीछा करने अथवा अन्य किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
    * पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
    “पिंक पेट्रोलिंग” के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल एसपी नितीश ठाकुर, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, डीएसपी यातायात श्रीमती ज्योत्सना चौधरी, प्रशिक्षु पुलिस अधीक्षक सुश्री आस्था शर्मा एवं रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा मौजूद रहे। वहीं महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रीमती रश्मि थॉमस एवं सुश्री सौम्या सरस्वती कौशिक द्वारा पिंक पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व किया जा रहा है।
    कोरबा पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा अथवा परेशानी महसूस होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस द्वारा उनकी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

    29 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article (कोरबा) प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित-15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म
    Next Article (कोरबा) ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द कोरबा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.