Close Menu
    What's Hot

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कोरबा एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने विजयी हो गढ़ा इतिहास
    कोरबा

    (कोरबा) द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कोरबा एमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने विजयी हो गढ़ा इतिहास

    By Vinod Mittal05/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सेवा ललक की कोई सीमा नहीं होती : डॉ. राजकुमार अग्रवाल
    * डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन संपन्न
    कोरबा (मंथन) लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3233सी में अपनी एतिहासिक सेवा समृद्धता से एक नया इतिहास सरंचित कर दिया। डिस्ट्रिक्ट में किसी लायन सदस्य को पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने का सुखद अवसर कोरबा से प्राप्त हुआ है।
    कोरबा अंचल में द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स 3233सी का दो दिवसीय अधिवेशन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में 500 से अधिक लायन दिग्गजों एवं सदस्यों की उपस्थिति में डिस्ट्रिक्ट के पीडिजी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लबों, लायन पदाधिकारियों के सम्मान समारोह के साथ इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी एवं वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-द्वितीय के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के साथ संपन्न हुआ।


    * इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव में पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल हुए विजयी
    अधिवेशन के दूसरे दिन इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के चुनाव का परिणाम पहले घोषित किया गया, जिसमें अंचल के लब्धख्याति, प्रतीष्ठित व्यवसायी पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने 23 मतों से एतिहासिक जीत दर्ज की। आगामी इंदौर में होने वाली मल्टीपल कांफ्रेंस में लायन डॉ. अग्रवाल अपना पक्ष रखेंगे और वहां इंटरनेशनल डायरेक्टर घोषित किये जाएंगे। उक्त मल्टीपल कांफ्रेंस में 05 डिस्ट्रिक्ट से चुनकर आए इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी भी भाग लेंगे, लेकिन लायन श्री अग्रवाल के इंटरनेशनल डायरेक्टर चुने जाने की संभावना प्रबल है। लायन डॉ. श्री अग्रवाल ने पीडिजी लायन बसंत मिश्रा को हरा कर विजयश्री हासिल की।


    * हुआ भव्य स्वागत
    इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विजयश्री हासिल करने के बाद पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया। लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल, नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल खरहरकुड़ा के कर्मचारी सहित शुभचिंतकों की बधाई देने हेतु तांता लगा रहा। उन्होंने इस जीत में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने हेतु सबका आभार व्यक्त किया। लायन राजकुमार अग्रवाल ने आभार जताते हुए मंच से कहा कि डिस्ट्रिक्ट को नई ऊंचाईयों तक ले जाने टीम भावना के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इंदौर में आयोजित मल्टीपल की बैठक में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का दमदारी के साथ पक्ष रखा जाएगा, ताकि इंटरनेशनल डायरेक्टर संचालक मंडल में डिस्ट्रिक्ट 3233सी का प्रतिनिधित्व बढ़ सके।


    * डि.3233सी से पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी चुने गए लायन श्री अग्रवाल
    लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3233सी में एक इतिहास बना दिया। डिस्ट्रिक्ट में किसी लायन सदस्य को पहली बार इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है।

    11 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम बैरा में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत
    Next Article (कोरबा) बांकीमोंगरा में सब्जी बाजार हटाने के विरोध में फूटा आक्रोश

    Related Posts

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    08/02/2026

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    08/02/2026

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    * तीन घंटे प्रभावित रहा कोयला परिवहन कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल की मानिकपुर रेलवे…

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.