Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित

    By Vinod Mittal08/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन
    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर पालिका निगम, कोरबा के सभागृह में ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम मोदी के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी उद्बोधन का श्रवण किया। कार्यक्रम में खेलों के महत्व, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
    कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों और खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों में भी उत्साह देखने को मिला।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों को लेकर सकारात्मक वातावरण तैयार हुआ है और ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    कार्यक्रम में नगर पालिक निगम सभापति नूतन ठाकुर, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेंद्र देवांगन, देवेंद्र पांडे, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे, पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, सत्येंद्र दुबे, फिरत साहू, श्रीमती धन कुमारी गर्ग, पंकज देवांगन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम ने युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के साथ ही स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका को भी रेखांकित किया।

    27 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राजकुमार अग्रवाल का निधन
    Next Article (कोरबा) भव्य शोभा यात्रा एवं रैली की तैयारी को लेकर बैठक आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.