Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) अदाणी फाउंडेशन के कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में कनकी बना विजेता
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) अदाणी फाउंडेशन के कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में कनकी बना विजेता

    By Vinod Mittal02/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * वैभव कुमार पटेल बने “मैन ऑफ द मैच”
    * ग्राम रिसदी के कल्याण सूर्यवंशी को दिया गया “मैन ऑफ द सीरीज” का खिताब
    * 24 ग्रामो की टीमों के बीच हुआ जबरदस्त मुकाबला
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत जिले के ग्रामीण अंचल में खेला गया कम्युनिटी फर्स्ट क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांचक मुकाबले और जश्न के साथ संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्देश्य कोरबा पॉवर लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत युवाओं को सकारात्मक दिशा में जोड़ना और गांव-गांव खेल भावना को मजबूत करना था। अदाणी फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में कनकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पताढ़ी को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
    खेले गए फाइनल मैच का रोमांच देखते ही बन रहा था। खेल की शुरुआत में पताढ़ी और कनकी के बीच हुए टॉस में पताढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया। कनकी के गेंदबाज़ों ने शुरू से दबाव बनाए रखा और रनगति पर अंकुश लगाया और 12 ओवरों में 52 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कनकी की टीम ने आक्रामक लेकिन संयमित बल्लेबाज़ी से मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ दिया। इस तरह कनकी ने 6 ओवर 4 बॉल में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। कनकी की पारी में तेज रन और साझेदारियों ने दर्शकों को रोमांचित किया, जबकि रिसदी के कल्याण सूर्यवंशी और गेंदबाज़ बल्लू साहू का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा।
    क्रिकेट टूर्नामेंट के भव्य पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती सुष्मिता कमलेश अनंत जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच पताढ़ी प्रधान सिंह ठाकुर ने की। इसके अलावा कोरबा पॉवर लिमिटेड से महाप्रबंधक सीएचपी अखिलेश सिंह, उप महाप्रबंधक भू विभाग विकास ठाकुर, अरुण प्रसाद, अदाणी फाउंडेशन से ताजेन्द्र बंजारे, पवन महतो सहित जन प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में अतिथियों ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीण युवाओं में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन व कोरबा पॉवर प्रबंधन की सराहना की।
    समारोह के अंत में अतिथियों ने विजयी टीम कनकी को विजयी ट्रॉफी, पदक, खेल किट और स्मृति-चिह्नों से नवाजा गया। टीम पताढ़ी और टीम रिसदी के खिलाड़ियों को भी क्रमशः द्वितीय व तृतीय पुरस्कार की ट्रॉफी, मेडल, इत्यादि प्रदान किए गए। साथ ही जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों की बड़ी मौजूदगी के बीच सहयोग देने वाले सदस्यों को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दर्शकों ने शानदार व्यवस्थाओं और अनुशासित आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन की खुले दिल से प्रशंसा की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उमंग, प्रतिस्पर्धा और खुशी का जो माहौल दिखा जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा और यादगार पल बन गया।
    अदाणी फाउंडेशन के इन प्रयासों से यह स्पष्ट है कि ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना के साथ संस्था स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए कोरबा क्षेत्र के समग्र और सतत विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास में विशेष कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

    21 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ भीषण सड़क हादसा-2 मृत
    Next Article (कोरबा) नगर निगम ने देर रात की कार्यवाही

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.