Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) स्वर्गीय जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

    By Vinod Mittal09/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * रोमांचक फाइनल में पेनल्टी शूटआउट से कोरबा एफसी ने जीता खिताब
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं खेलप्रेमी स्वर्गीय श्री जसराज जैन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एसईसीएल-कोरबा के खेल मैदान में अंतरजिला फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें कोरबा एफसी ने पेनल्टी शूटआउट के जरिए जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
    * पत्रकारिता के साथ खेलों के प्रति भी समर्पित थे जसराज जैन
    टूर्नामेंट का शुभारंभ कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने किया। उन्होंने स्वर्गीय जसराज जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि जैन साहब पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी तेज और निर्भीक कलम के लिए पहचाने जाते थे। इसके साथ ही वे खेलों के प्रति भी बेहद समर्पित थे।
    उन्होंने बताया कि स्वर्गीय जसराज जैन द्वारा रोटरी क्लब के माध्यम से लगातार दो दशक से अधिक समय तक स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाता रहा। वे स्वयं भी खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। उन्होंने नई पीढ़ी को खेलों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    * सेमीफाइनल में पूर्व महापौर जागेश लांबा रहे मौजूद
    टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा के पूर्व महापौर जागेश लांबा उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय जसराज जैन से जुड़े अपने संस्मरण साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
    * फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट से मिली जीत
    फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मैदान में उपस्थित रहे। मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित खेल के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, जहां कोरबा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
    इस अवसर पर कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, कोरबा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष योगेश जैन, पूर्व अध्यक्ष एम.डी. मखीजा, कोरबा प्रेस क्लब संरक्षक कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष एवं कमला नेहरू महाविद्यालय समिति अध्यक्ष किशोर शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सादिक शेख, महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस के अध्यक्ष महावीर जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष सतनाम सिंह, पूर्व अध्यक्ष पारस जैन, नितिन चतुर्वेदी सहित अनेक नागरिक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। मैदान पर वरिष्ठ खिलाड़ी धन बहादुर एवं सुभेंदु दास सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    * आयोजन समिति ने जताया आभार
    आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील जैन ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जसराज जैन की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके खेलप्रेम और युवाओं को खेलों से जोड़ने की सोच को आगे बढ़ाने का प्रयास है। संतोष जैन ने मैदान एवं खेल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जबकि अनुराग जैन ने आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं संचालन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया।
    कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री जसराज जैन के व्यक्तित्व, निर्भीक पत्रकारिता, खेलों के प्रति उनके समर्पण एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    29 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अनिल अग्रवाल ने बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बर को सौंपी समूह की कमान
    Next Article (कोरबा) बालको अधिकारी से 8 लाख की ठगी

    Related Posts

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    09/29/2026

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    09/29/2026

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    09/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/29/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस यानी परफॉर्मेंस…

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.