Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..
    कोरबा

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    By Vinod Mittal09/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की खदान विस्तार परियोजना के लिए प्रस्तावित गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया 13 साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। करीब 20 प्रतिशत खातेदारों के भू-राजस्व रिकॉर्ड में मिली विभिन्न त्रुटियों के कारण अधिग्रहण की प्रक्रिया एक बार फिर अटक गई है। गेवराबस्ती के 2913 प्रभावितों को करीब 299.29 करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाना है। जमीन के रिकॉर्ड में सुधार के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में एसईसीएल ने गेवराबस्ती के अधिग्रहण का निर्णय लिया था। इसके बाद फरवरी 2015 में इंदिरा स्टेडियम, आदर्श नगर कुसमुंडा में जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसके बाद गेवराबस्ती की 1243.557 एकड़ जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई। लंबा समय बीतने के बावजूद अब तक अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। पिछले वर्ष एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय से राजस्व पत्रक को मंजूरी के लिए कंपनी मुख्यालय भेजा गया था। इससे प्रभावित परिवारों में अधिग्रहण, मुआवजा और रोजगार की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी।
    हालांकि, राजस्व पत्रक की जांच के दौरान कई खातेदारों के जमीन रिकॉर्ड में गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं। इनमें जमीन का रकबा कम या अधिक दर्ज होना, निजी भूमि को सरकारी भूमि के रूप में दर्ज किया जाना सहित करीब 12 प्रकार की त्रुटियां बताई गई हैं। इन त्रुटियों के सुधार में लगभग दो महीने का समय लगने की संभावना है। इसके कारण गेवराबस्ती के प्रभावितों को राजस्व पत्रक की मंजूरी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।
    गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी का मुद्दा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी उठाया है। वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद एवं नगर पालिका की लोक निर्माण समिति के पीआईसी सदस्य श्रवण कुमार यादव, वार्ड 26 के पार्षद देवेन्द्र दिवाकर, वार्ड 27 के पार्षद इन्द्रजीत बिंझवार और वार्ड 24 के पार्षद राजकुमार कंवर ने इस मामले को एसईसीएल के समक्ष रखा। बैठक में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन ने खातेदारों के भूमि रिकॉर्ड में मिली त्रुटियों की जानकारी दी तथा दीपका तहसील के माध्यम से संबंधित खातेदारों को सूचना जारी करने और रिकॉर्ड सुधार में आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
    एसईसीएल ने गेवराबस्ती की परिसंपत्तियों का ड्रोन सर्वे भी कराया है और उसका डिजिटल रिकॉर्ड उपलब्ध है। प्रभावितों को परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के समय निर्धारित प्रचलित दर के आधार पर मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। भूमि रिकॉर्ड में सुधार होने के बाद एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक ने करीब डेढ़ माह के भीतर मुआवजा संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सक्षम स्तर से अनुमोदन के लिए भेजने का आश्वासन दिया है। जनप्रतिनिधियों ने गेवराबस्ती बायपास सड़क की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाते हुए इसकी मरम्मत कराने की मांग की है।

    29 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
    Next Article (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    Related Posts

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    09/29/2026

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    09/29/2026

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    09/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/29/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस यानी परफॉर्मेंस…

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.