Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का हुआ उद्घाटन
    कोरबा

    (कोरबा) थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का हुआ उद्घाटन

    By Vinod Mittal09/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * वर्चुअल माध्यम से कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं आईजी बिलासपुर राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन भवन का लोकार्पण
    कोरबा (मंथन) थाना सिटी कोतवाली परिसर, कोरबा में नवीन थाना भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग वर्चुअल माध्यम से जुड़े तथा उनके द्वारा नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया।
    * 1995 में निर्मित पुराने भवन के स्थान पर तैयार हुआ नवीन थाना भवन
    थाना सिटी कोतवाली का पुराना भवन वर्ष 1995 में निर्मित किया गया था। लगभग 31 वर्षों तक सेवाएं देने के पश्चात भवन की पुरानी संरचना एवं वर्तमान पुलिसिंग की बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नवीन थाना भवन का निर्माण कराया गया है। नवीन भवन का निर्माण छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के सहयोग से किया गया है।नवीन थाना भवन में आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने में सुविधा मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
    * कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया नवीन थाना भवन का वर्चुअल लोकार्पण
    लोकार्पण के दौरान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना से पुलिस को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा तथा तकनीक आधारित व्यवस्था से पुलिसिंग में और अधिक सुविधा एवं पारदर्शिता आएगी। आईजी बिलासपुर राम गोपाल गर्ग ने कहा कि आधुनिक अधोसंरचना एवं ई-मालखाना जैसी तकनीकी व्यवस्थाएं पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    * ई-मालखाना से जप्त माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संधारण में मिलेगी सुविधा
    थाना सिटी कोतवाली में ई-मालखाना की व्यवस्था को भी आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। मालखाने में रखे प्रकरणों से संबंधित माल-मशरूका का कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटलीकरण एवं रिकॉर्ड अपडेट किया गया है।पूर्व में पुराने प्रकरणों के माल-मशरूका को लंबे समय बाद तलाश करने में कठिनाई होती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए मालखाने में रखे सामान को सुव्यवस्थित तरीके से क्रमबद्ध किया गया है तथा प्रत्येक माल की आवश्यक मार्किंग एवं पहचान सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही सॉफ्टवेयर में उसका रिकॉर्ड उपलब्ध रहने से आवश्यकता पड़ने पर संबंधित माल को आसानी से खोजा जा सकेगा। इस व्यवस्था से जप्त माल-मशरूका के सुरक्षित संधारण, त्वरित खोज, रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन एवं पारदर्शिता में सुविधा प्राप्त होगी तथा विवेचना एवं न्यायालयीन कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार माल उपलब्ध कराने में भी सहूलियत होगी।
    * जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं थाना सिटी कोतवाली का स्टाफ उपस्थित रहा।

    25 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) करमा पर्व पर एचटीपीएस कॉलोनी में गूंजे मांदर, करमा नृत्य में झूमे कॉलोनीवासी
    Next Article (कोरबा) बालको टीआई युवराज तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर एएसपी, सीएसपी ने भी दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    09/25/2026

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के प्रयासों…

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    (कोरबा) पसान रेंज में बढ़ी हाथियों की सक्रियता-अमला जुटा निगरानी में

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.