Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चरित्र संदेह पर पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा पति पर
    कोरबा

    (कोरबा) चरित्र संदेह पर पत्नी की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा पति पर

    By Vinod Mittal03/11/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति पर अपनी पत्नी की बहिंगा (लकड़ी का लंबा डंडा) से बेरहमी से पिटाई कर उसका सिर दीवार में पटक देने का आरोप हैं। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के अभाव में देर रात मृत्यु हो गई। पुलिस ने कथित आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
    जानकारी के अनुसार घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम साजाकछार सारिसमार की है। यहाँ रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में मुर्गा-भात बनाने का कार्यक्रम रखा था। उसने अपने भतीजे को भी खाने के लिए बुलाया था। रात करीब 9 बजे तक घर में खाना-पीना चलता रहा, जिसके बाद भतीजा अपने घर चला गया। बताया जा रहा हैं की भतीजे के जाने के बाद पति-पत्नी के बीच चरित्र संदेह को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर पति ने घर में रखे बहिंगा से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने उसका सिर दीवार में पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद कथित आरोपी पति पत्नी को अस्पताल ले जाने के बजाय सो गया। गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के अभाव में रात करीब 3 बजे दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर भतीजा सीधे थाना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहुंची।
    मौके पर निरीक्षण के दौरान पुलिस को मृतिका के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। दीवार पर भी खून के निशान पाए गए। पूछताछ में कथित आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया बहिंगा बरामद कर लिया है। कथित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

    11 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article (कोरबा) देर रात खेत के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी-किसान परेशान

    Related Posts

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    * 3 दिन में काम शुरू करने की मांग कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में क्षतिग्रस्त…

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.