कोरबा (मंथन) हिंदू नारायणी सेना प्रमुख अरविंद अग्रवाल एवं उनकी टीम के द्वारा कोरबा जिला कलेक्टर से भेंट की गई और उनको ज्ञापन सौपा गया की अभी आने वाले कुछ दिनों बाद भगवान गणेश पूजा के समय शहर के मूर्तिकारों के द्वारा भगवान के शास्त्र संवत वास्तविक एवं विराट स्वरूप से छेड़छाड़ की जाती है और भगवान की कार्टून वाली, बाल रूप, एआई वाली, नाचते गाते, डाँस करते और प्लास्टर ऑफ पेरिस और पीओपी वाली प्रतिमा बनाई जाती है जिससे हिंदू धर्म और पर्यावरण दोनों का ही बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है और हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
पर्यावरण और हिंदू धर्म को ध्यान में रखते हुए मूर्तिकारों के विरोध में हिंदू नारायणी सेना ने कोरबा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है और यह मांग की है कि हमारे आराध्य भगवान के वास्तविक, विराट एवं शास्त्र संवत स्वरूप से छेड़छाड़ करने वाले शहर के सभी मूर्तिकारो पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए और इस मामले में कोरबा jeelaa कलेक्टर ने हिंदू नारायणी सेना को यह आश्वासन दिया है कि ऐसे मूर्तिकारो पर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
22 अगस्त / मंथन मित्तल





