Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क -सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
    कोरबा

    (कोरबा) स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क -सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

    By Vinod Mittal09/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार सामने आ रहे मामलों के बीच अब स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिलों में स्क्रब टाइफस के मामले सामने आने के बाद कोरबा जिले के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मैदानी अमले को बीमारी के लक्षणों पर नजर रखने और ग्रामीणों को इससे बचाव के उपायों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, कोरबा जिले में अब तक स्क्रब टाइफस का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पड़ोसी जिले अंबिकापुर में पिछले दिनों स्क्रब टाइफस के मामले सामने आए थे। वहीं जांजगीर-चांपा जिले में भी लगातार नए मामले सामने आने के साथ एक मरीज की मौत की जानकारी सामने आई है। इसके बाद कोरबा जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। खासकर पड़ोसी जिलों से लगे ग्रामीण एवं सीमावर्ती इलाकों में स्वास्थ्य अमले को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
    चिकित्सको के अनुसार स्क्रब टाइफस एक जीवाणु जनित बीमारी है, जो मुख्य रूप से संक्रमित चिगर के काटने से होती है। चिगर बेहद छोटे आकार के सूक्ष्म कीड़े होते हैं, जो आमतौर पर घास, झाड़ियों, खेतों और नमी वाले स्थानों में पाए जाते हैं। इनके काटने के बाद बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर संक्रमण पैदा कर सकता है। समय पर उपचार नहीं मिलने पर मरीज की स्थिति गंभीर हो सकती है।
    खेतों और जंगलों में काम करने वाले लोगों के साथ मवेशी चराने वाले तथा घास और झाड़ियों वाले क्षेत्रों में जाने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा अपेक्षाकृत अधिक रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से ऐसे स्थानों पर जाते समय शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनने और संभव हो तो नंगे पैर नहीं चलने की सलाह दी है। घर के आसपास घास एवं झाड़ियों को नहीं बढ़ने देने तथा आवश्यकतानुसार कीटनाशक का छिड़काव करने की भी अपील की गई है। खेत या जंगल से लौटने के बाद अच्छी तरह स्नान करने और कपड़ों को साफ करने की सलाह दी गई है। तेज बुखार, कमजोरी, शरीर पर दाने या काटने के स्थान पर काला निशान दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि कोरबा जिले में अब तक स्क्रब टाइफस का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, पड़ोसी जिलों में मामले मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। ग्रामीण क्षेत्रों और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा मैदानी स्वास्थ्य अमले द्वारा लोगों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
    उल्लेखनीय हैं की जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक कुल 30 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 23 मरीज उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि वर्तमान में सात एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग स्वाइन फ्लू के साथ-साथ अब स्क्रब टाइफस को लेकर भी सतर्कता बरत रहा है।

    22 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सिंघाली के जंगल में लंबे समय से चल रहे फड़ पर तीन थानों की पुलिस ने दी दबिश-11 गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    09/22/2026

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    09/22/2026

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    09/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/22/2026

    (कोरबा) रामदेव पीर जयंती पर आहूत हुआ भव्य समारोह

    * गुजराती समाज की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,जिला…

    (कोरबा) जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश-अरुण साव

    (कोरबा) ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु एल्युमिनियम

    (कोरबा) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा लगाया जाएगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.