Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर निगम की इको-स्टेप योजना से गार्डन बन रहे “ग्रीन हट”
    कोरबा

    (कोरबा) नगर निगम की इको-स्टेप योजना से गार्डन बन रहे “ग्रीन हट”

    By Vinod Mittal05/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * तपती गर्मी के बीच ठंडे सुकून की तलाश में उद्यानों में जुट रही लोगों की भीड़
    * अभिनव कदम उठाते हुये निगम ने अपने 05 प्रमुख उद्यानों को संचालन संधारण हेतु दिया है बैंकों को
    * उद्यानों में बैंकों के ब्रांडिंग बोर्ड दे रहे स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर पालिक निगम की “इको-स्टेप” बैंकर्स ग्रीन एप्रोच योजना से निगम के गार्डन “ग्रीन हट” बन रहे हैं, इन उद्यानों में तपती गर्मी के बीच “ठंडे सुकून” की तलाश में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है, लोग सपरिवार घनी हरीतिमा व आक्सीजन से भरपूर वातातवरण में समय बिता रहे हैं, वाकिंग कर रहे हैं, योगा प्राणायाम कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, वहीं इन उद्यानों में बैंकों द्वारा स्थापित ब्रांडिंग बोर्ड जहाॅं एक ओर स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर हरे भरे पेड़-पौधों व ठंडी घास से आच्छादित उद्यान अपनी जीवन्तता प्रस्तुत कर रहे हैं, वर्तमान में इसका ताजा उदाहरण घंटाघर निहारिका मार्ग पर स्थित निगम का स्मृति उद्यान हैं।
    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अपनी पदस्थापना के समय से ही एक ओर जहाॅं शहर की स्वच्छता, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, शहर सौदंर्यीकरण, अवैध कब्जों को दूर करने व शहर को व्यवस्थित करने की दिशा में धरातलीय स्तर पर ठोस कार्य प्रारंभ कराया था, वहीं दूसरी ओर शहर में हरीतिमा बिखेरने, ग्रीन कारिडोर तैयार करने, सड़क डिवाईडर व रोड साईट में पौधों को रोपण करने, उद्यानों को ग्रीन हट का स्वरूप देते हुये पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सुनियोजित कार्ययोजना के तहत कार्यवाही प्रारंभ कराई थी, आज एक ओर जहाॅ सम्पूर्ण शहर में इसके सकारात्मक परिणाम दृष्टिगोचर हो रहे हैं, हरीतिमा बिखर रही है, वहीं दूसरी ओर निगम के प्रमुख उद्यान “ग्रीन हट” का स्वरूप धारण कर रहे हैं। बुजुर्ग हो या जवान, बच्चे हो या महिलाएं सभी जन उद्यानों के बदले स्वरूप का लुत्फ उठा रहे हैं, परिणाम स्वरूप आज इन उद्यानों में तपती गर्मी के बीच ठंडे-ठंडे सुकून के लिये हरीतिमा युक्त वातावरण का लाभ उठाने के लिये सुबह-शाम लोगों की भीड़ जुट रही है, उद्यान गुलजार हो रहे हैं।
    * प्रभारी सचिव व महापौर ने किया था इको-स्टेप योजना का शुभारंभ
    नगर निगम कोरबा की इस अभिनव योजना “इको-स्टेप” बैंकर्स ग्रीन एप्रोच का शुभारंभ 04 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव एवं कोरबा जिला के प्रभारी सचिव रोहित यादव एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा किया गया था, इस योजना के तहत निगम के उद्यानोंके संधारण, संरक्षण व संचालन आदि की महती जिम्मेदारी विभिन्न बैंकों को दी गई थी, जिसके तहत यह प्रावधान रखा गया था कि बैंकर्स अपने सीएसआर मद से इन उद्यानों कें संधारण संरक्षण व वहाॅं पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे तथा इसके बदले में वे उद्यानों में अपने ब्रांडिंग बोर्ड स्थापित कर अपनी ब्रांडिंग करेंगे तथा साफ-सफाई, स्वच्छता व पर्यावरण का संदेश भी इनके माध्यम से देंगे।
    * जिले के 05 उद्यानों को संधारण हेतु दिया गया बैंकों को
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अपने जिन प्रमुख 05 उद्यानों के संचालन, संधारण व संरक्षण हेतु विभिन्न 05 बैंकों को दिया गया था, उनमें एचडीएफसी बैंक को स्मृति उद्यान, महाराष्ट्रा बैंक को पुष्पलता उद्यान, इंडियन ओवरसीज बैंक को साडा कालोनी शिव मंदिर उद्यान, आईडीएफसी बैंक को महाराणा प्रताप उद्यान तथा स्टेट बैंक आफ इंडिया को रविशंकर नगर उद्यान की जिम्मेदारी दी गई है।
    * निगम को हो रही 50 लाख रू. की वार्षिक बचत
    निगम द्वारा इन उद्यानों के संधारण, संरक्षण व संचालन हेतु प्रतिवर्ष 50 लाख रूपये का व्यय किया जाता था, अब इन उद्यानों की जिम्मेदारी बैंकों केा दिये जाने से निगम को प्रतिवर्ष लगभग 50 लाख रूपये की बचत हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर उद्यानों की व्यवस्थाएं सुधरी हैं।

    08 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 8 मई विश्व रेड क्रास दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रास सोसायटी द्वारा राजधानी रायपुर में आज किया जाएगा रामसिंह अग्रवाल का सम्मान
    Next Article (कोरबा) प्रदेश के कैबिनेट मंत्री 09 मई को निगम के दर्री व सर्वमंगला जोन की लेंगे समीक्षा बैठक

    Related Posts

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क को लेकर एनएसयूआई ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    * 3 दिन में काम शुरू करने की मांग कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में क्षतिग्रस्त…

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.