Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गिद्धौर गढ़ में मनाया गया गोंडवाना महोत्सव
    कोरबा

    (कोरबा) गिद्धौर गढ़ में मनाया गया गोंडवाना महोत्सव

    By Vinod Mittal02/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गोंगपा सुप्रीमो तुलेश्वर मरकाम हुए सम्मिलित
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के पोंड़ी-उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवापारा के आश्रित ग्राम मेडलीपारा स्थित ऐतिहासिक गिद्धौर गढ़ में प्रथम वर्ष एक दिवसीय गिद्धौरगढ़ गोंडवाना महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह एवं पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गोंडीयन गाथा, पारंपरिक पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ की गई, जिसने पूरे वातावरण को आदिवासी संस्कृति के रंग में रंग दिया। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) सह विधायक उपस्थित रहे।
    अपने संबोधन में उन्होंने गोंडवाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी पहचान और इतिहास को जानने तथा उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
    कार्यक्रम में गोंगपा जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विदवान सिंह मरकाम, जनपद पंचायत पोंड़ी-उपरोड़ा सभापति अधिवक्ता संतोष मरावी, ग्राम पंचायत सासिन के सरपंच परमेश्वर सिंह टेकाम, ग्राम पंचायत नवापारा के पूर्व सरपंच महेश मरकाम, पूर्व सरपंच पति कुलदीप सिंह पोया, गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन के पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज मरावी, रोजगार सहायक प्रतिभा मरावी, उपसरपंच लक्ष्मण सिंह कुसरो सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अतिरिक्त लालजीत मरकाम, रामरतन सिंह उईके, बलदेव सिंह उर्रे, रामप्रसाद मरावी, राजू सिंह मरावी, शिव मरपच्ची, संतोष पोया, किताब सिंह पोया, पवन सिंह पोया, सुनील पोया, नरेंद्र आयम, शिवशंकर सिंह, शंकर ओलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन महोत्सव में सम्मिलित हुए।
    महोत्सव के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और लोककला की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गोंडवाना संस्कृति का संरक्षण, युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता का विस्तार और क्षेत्रीय पहचान को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्षों में महोत्सव को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने का संकल्प दोहराया।

    15 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कचरा फेंकने की बात को लेकर नर्सरी नगर में हुआ विवाद
    Next Article (कोरबा) जिला स्तरीय पत्रकार मिलन व सम्मान समारोह 16 फरवरी को कुसमुण्डा में आयोजित 

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.