* केराकछार पहुंचे हाथी
* 19 गाँवों में किया गया सतर्क
कोरबा (मंथन) वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में दो दिन बाद दंतैल हाथी धरमजयगढ़ से पुनः लौट आया है। उसे चचिया के जंगल में देखा गया। 9 हाथियों का झुंड करतला रेंज से पसरखेत की केराकछार पहुंच गया है। विभाग ने आसपास के 10 ग्रामो में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर दिया है। हाथियों का झुंड अब एक ही स्थान पर अधिक समय नहीं रुक रहा है। सबसे अधिक खतरा दंतैल हाथी से है। ग्राम चचिया करतला और पसरखेत रेंज के बीच में है। इस वजह से किसी भी क्षेत्र में जा सकता है। वन विभाग की टीम ने लोगों को दिन के समय भी जंगल के बीच नहीं जाने कहा है। अभी खेती का समय होने से ग्रामीण सुबह से ही जंगल की ओर चले जाते हैं। इससे हमले का डर बना हुआ है। पिछले सप्ताह हाथियों के झुण्ड से सामना होने पर एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला था। इसके बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है।
वन मंडल कटघोरा के जटगा रेंज में घूम रहे 48 हाथी अब अलग-अलग हो गए हैं। केंदई, पसान, एतमानगर रेंज के आसपास हाथी जंगल के भीतर घूम रहे हैं। अब तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं आई है, लेकिन जंगल के बीच खेत होने से हमले का डर बना रहता है।
18 जुलाई / मंथन मित्तल



