* सिर पर आई गंभीर चोट
* वाहन चालक गिरफ्तार
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के मानिकपुर क्षेत्र में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में स्कूल बस चला रहे चालक ने एक बुजुर्ग राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार स्कूल बस का चालक बच्चों को घर छोड़ने के बाद स्कूल लौट रहा था। इसी दौरान मानिकपुर में उसने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, चालक मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में था और बस लापरवाही से चला रहा था। टक्कर से बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में होने की बात स्वीकार की।
सूचना पर मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि स्कूल बस जैसे संवेदनशील वाहन में मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में चालक का वाहन चलाना बच्चों और आम लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। लोगों ने चालकों की नियमित मेडिकल जांच कराने मांग की है।
18 जुलाई / मंथन मित्तल



