Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा अर्थदण्ड
    कोरबा

    (कोरबा) सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा अर्थदण्ड

    By Vinod Mittal04/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर स्वच्छता के प्रति सतर्क निगम के स्वच्छता विभाग के अमले ने की कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी एवं उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुये, सेनेटरी वेस्ट सड़क पर फेंकने वाले व्यक्ति पर अर्थदण्ड लगाया, सेनेटरी वेस्ट खुला सड़क पर फेंकने पर निगम ने पहली बार यह कार्यवाही की है। स्वच्छता अमले ने संबंधित को कड़ी हिदायत भी दी कि यदि उनके द्वारा दोबारा यह कृत्य किया जाता है तो और अधिक कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
    शहर को गंदा करने व सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम ने कड़ा रूख अपनाया हुआ है, एक ओर जहॉं नियमित सफाई कार्यो के साथ-साथ विशेष अभियान चलाकर निगम द्वारा शहर को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर निगम के सम्पूर्ण क्षेत्र में डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण की त्रुटिरहित व्यवस्था संचालित कर घर-घर से कचरे का संग्रहण कराया जा रहा है, किन्तु कतिपय लोग शहर को गंदा करने, गंदगी फैलाने एवं घरो, दुकानों से उत्सर्जित अपशिष्ट को सार्वजनिक स्थान, सड़क व नाली में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
    इसके परिणाम स्वरूप शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है तथा कोरबा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने के निगम के प्रयासों को धक्का लग रहा है। आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर निगम के स्वच्छता विभाग के अमले ने अब इस दिशा में और अधिक कड़ा रूख अख्तियार किया है तथा सड़क पर कचरा डालने वालों पर उनके द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। निगम के पं. रविशंकर शुक्ल नगर कालोनी के एमआईजी साईट में एक व्यक्ति द्वारा सेनेटरी अपशिष्ट को सड़क पर डाल दिया गया था, इस पर स्वास्थ्य विभाग के अमले ने कार्यवाही करते हुये संबंधित पर 500 रूपये का अर्थदण्ड लगाया, जुर्माने की राशि निगम कोष में जमा कराई तथा स्थल की त्वरित साफ-सफाई भी कराई गई। उल्लेखनीय है कि सेनेटरी पैड अपशिष्ट को सड़क पर फेंकने पर पहली बार निगम द्वारा यह कार्यवाही की गई है।
    * सड़क, नाली में न डालें कचरा
    आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा है कि सड़क, नाली व सार्वजनिक स्थल पर कचरा न डालें, इससे शहर की स्वच्छता पर प्रतिकूल असर पड़ता है व निगम के साफ-सफाई कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होने कहा है कि अपने शहर गली व मोहल्ले को स्वच्छ व सुंदर रखना, हम सबका सामूहिक व अतिमहत्वपूर्ण दायित्व है, हम इस दायित्व से भाग नहीं सकते, इस दायित्व का निर्वहन हमें पूरी ईमानदारी, इच्छाशक्ति व निष्ठा के साथ करना होगा, तभी हम अपने कोरबा शहर को देश का स्वच्छतम शहर बना सकेंगे।
    * घर, दुकान से निकले कचरे को निगम के स्वच्छता रिक्शें में ही दें
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से आग्रह करते हुये कहा है कि आपके घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों से कचरा इकट्ठा करने के लिये निगम द्वारा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है, अतः अपने घरों, दुकानों में सूखे व गीले कचरे के लिये पृथक-पृथक डस्टबिन रखें, उत्सर्जित कचरे को इन्हीं डस्टबिन में अनिवार्य रूप से संग्रहित करें तथा डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण हेतु आपके घर, दुकान पहुंचने वाली स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों के रिक्शें व वाहन में ही उक्त सूखे व गीले अपशिष्ट को पृथक-पृथक रूप से दें। इसी प्रकार सेनेटरी पैड व इससे जुडे़ अन्य अपशिष्ट को भी पृथक रूप से ही सफाई रिक्शे में दें।

    02 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भूमिहीन किसान छेदूराम ने कोसा उत्पादन से अर्जित किए 6.30 लाख रुपये
    Next Article (कोरबा) कोरबा बिजली विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.