Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से
    कोरबा

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    By Vinod Mittal09/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत पीएम श्री स्कूल करतला के परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 5,100 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन कर सेवा, समर्पण, जनभागीदारी एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया।
    ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के अवसर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करतला वैभव कुमार कौशिक, टिकेश्वर सिंह राठिया, प्रभारी प्राचार्य पीएम श्री स्कूल करतला दुबराज राठिया, आकाश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती मनबाई राठिया, प्रेमेन्द्र राजपूत, कृष्णा राय, अजय कंवर, मंडल महामंत्री विनय राठिया, एसएमडीसी सदस्य रोशन साहू, रामकुमार साहू एवं सुभाष राय सहित पीएम श्री स्कूल करतला के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में 5,100 दीपों का एक साथ प्रज्वलन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा विद्यालय परिसर जगमगा उठा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की और सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याण के प्रति सामूहिक भावना का प्रतीक है। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, एकजुटता एवं सेवा भावना का संदेश दिया गया।
    कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे विद्यालय परिसर में उत्सव एवं जनभागीदारी का वातावरण निर्मित हुआ।
    सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सुशासन, जनकल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएम श्री स्कूल करतला के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों तथा जनपद पंचायत करतला के संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    18 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से
    Next Article (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    Related Posts

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    09/18/2026

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    09/18/2026

    (कोरबा) ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    09/18/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/18/2026

    (कोरबा) झरने में नहाने निकले ग्रामीण का मिला शव-डूबने की आशंका

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चराईझुन में झरने के पास…

    (कोरबा) जनपद पंचायत करतला जगमगाया 5,100 दीपों से

    (कोरबा) जनपद पंचायत जगमगाया 15,000 दीपों से

    (कोरबा) ग्राम ईरफ में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.