Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) फैजान वसीम ने गेट-2026 में हासिल की एयर-20
    कोरबा

    (कोरबा) फैजान वसीम ने गेट-2026 में हासिल की एयर-20

    By Vinod Mittal03/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * एनवायर्नमेंटल साइंस में किया शानदार प्रदर्शन
    (कोरबा) कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत फैजान वसीम ने गेट-2026 में एयर-20 हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा नगर क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र फैजान वसीम ने गेट-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (एयर) 20 हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे कोरबा जिले और छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
    फैजान वसीम ने एनवायर्नमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग विषय में यह सफलता प्राप्त की। उन्होंने 100 में से 58 अंक हासिल कर 814 का गेट स्कोर प्राप्त किया, जो इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन माना जाता है। गेट देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें टॉप रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है।
    * कड़ी मेहनत और फोकस का परिणाम
    जानकारी के अनुसार फैजान, मोहम्मद यूनुस के पुत्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर रहे हैं। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सोशल मीडिया और अन्य डिस्ट्रक्शंस से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। उनकी लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें यह मुकाम दिलाया।
    * कटघोरा में खुशी का माहौल
    जैसे ही फैजान की सफलता की खबर सामने आई, कटघोरा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। फैजान के पिता मोहम्मद यूनुस ने भावुक होकर कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फैजान भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

    20 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गर्मी से पहले पानी संकट पर अलर्ट
    Next Article (कोरबा) बिजली बिल से परेशान उपभोक्ताओं को राहत देने ग्राम गुरसिया में लगा समाधान शिविर

    Related Posts

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    09/15/2026

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    09/15/2026

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    कोरबा (मंथन) नगर के मध्य स्थित “राम दरबार मंदिर” प्रांगण में आज एक अत्यंत ही…

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.