* पूर्व सांसद के गृह ग्रामवासी गर्मी उमस से बेहाल
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बरपाली विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत तुमान फीडर के ग्राम पंचायत सलिहाभांठा (पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो का गृहग्राम) के ग्रामीण प्रातः 8 बजे से भीषण गर्मी एवं उमस में उबल रहे हैं। प्रातः 6.30 बजे केबल जलने की घटना के बाद प्रातः 8 बजे से बंद हुई बिजली की आपूति दोपहर 2 बजे तक नहीं हो पाई। विद्युत विभाग के निकम्मे अमलों की सुस्ती एवं अकर्मण्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है। मेंटेनेंस अमला अभी भी मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है।
गणेशोत्सव के पर्व के बीच 6 घण्टे से अधिक समय से बंद हुई बिजली ने ग्रामवासियों की चिंता एवं निराशा बढ़ा दी है। आधी गांव से अधिक की आबादी बोरवेल पर निर्भर है। लिहाजा लंबे समय तक बिजली बंद होने पर ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ जाती है। तकनीकी फाल्ट दुरुस्त करने की बात तो दूर मेंटनेस अमला स्पॉट पर सुधार के लिए तत्परता से नहीं पहुंचता है। मनमाने कार्यशैली की वजह से उपभोक्ताओं के मन में शासन प्रशासन के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न हो रही है।
18 सितंबर / मंथन मित्तल





