Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद
    कोरबा

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन जल्द शुरू करने चल रही कवायद

    By Vinod Mittal02/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी सुविधा

    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर में चलने वाले 6000 से भी अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिँग स्टेशन की सुविधा जल्द शुरू होने वाली है। निगम प्रशासन की ओर से सुनालिया चौक के समीप मल्टीलेवल पार्किंग और स्मृति उद्यान के निकट शेड तैयार किया गया है। 50 लाख की लागत से चार्जिंग मशीन भी खरीदी की जा चुकी है लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद भी मशीन के लिए पावर सप्लाई की व्यवस्था नहीं की गई है।

    सुविधा के अभाव में लो बैटरी होने पर वाहन चालकों को घर वापस लौटना पड़ रहा है। केंद्र सरकार के नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं। कोरबा शहर देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है, जहां इको फ्रेंडली ग्रीन एनर्जी वाले ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के चलते तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड बाजार में बढ़ी है। निजी हो चाहे कमर्शियल लोग ई-व्हीकल की ओर रुख करने लगे हैं। जिस तादाद में शहर में दौड़ने वाली ई-रिक्शा की बढ़त हो रही उससे अनुसार शहर में चार्जिंग प्वाइंट का होने आवश्यक हो गया है।

    3 साल पहले शहर में ई-रिक्शा की संख्या 100 थी, जो अब बढ़कर 1500 हो चुकी है। सामान्य तौर पर ई-रिक्शा फुल चार्ज करने पर 70 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करता है। वर्तमान में चार्जिंग स्टेशन नहीं होने से वाहन चालक लंबी दूरी सवारी नहीं ले जा रहे हैं। उन्हे हमेशा इस बात का डर होता है कि यात्री सेवा देते समय कहीं चार्जिंग खत्म न हो जाए। वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए वाहन चालकों चार्जिंग स्टेशन की लंबे समय से मांग थी। ई-वाहन चालक घर में रात भर चार्चिंग करते हैं, जो पूरे दिन वाहन चलाने के लिए यह पर्याप्त नहीं होता।

    * रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में सबसे ज्यादा जरूरत

    ई-रिक्शा संचालकों की ओर से शहर के बस और रेलवे स्टैंड में चार्जिंग प्वाइंट की मांग की जा रही है। यहां सुविधा होने से अधिक दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को पूरी तरह रिचार्ज वाहन का विकल्प चुनने में सहूलियत होगी। शहर में चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने की वजह से कई गैरेज संचालकों ने हूकिंग की बिजली से सेवाएं देना शुरू कर दिया है। इससे न केवल विद्युत वितरण विभाग को घाटा हो रहा है, बल्कि सप्लाई तार पर भी भार बढ़ रहा है. मामले को गंभीरता से नहीं लेने के चलते बिजली चोरी की संभावना बढ़ गई है।

    * 18 प्रतिशत प्रदूषण पेट्रोल बाइक और आटो से हो रहा

    शहर में चिमनी और भारी वाहनों ने निकलने वाली धुआं के साथ कुल प्रदूषण 18 प्रतिशत भाग अकेले ऑटो और दोपहिया वाहनों से निकलती है। चार्चिंग प्वाइंट खुलने से लोगों की निर्भरता बढ़ेगी। सड़कों पर होने वाले प्रदूषण से राहत मिलेगी। ई-रिक्शा की संख्या शहर ही नहीं उपनगरीय क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। यहां भी चार्जिंग प्वाइंट की जरूरत महसूस की जा रही। सुविधा मिलने से यहां भी पेट्रोल और डीजल वाहन की संख्या में कमी आएगी। स्थानीय निकाय की ओर शहर चार्जिंग प्वाइंट खोलने से राजस्व लाभ भी मिलेगा, रोजगार भी बढ़ेगा।

     

    26 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) खड़ी ट्रैलर से टकराई हाइवा-केबिन में फंस चालक हुआ घायल
    Next Article  (कोरबा) एआई इम्पैक्ट समिट में हुए अभद्र प्रदर्शन के विरोध में कोरबा महिला मोर्चा का आक्रोश प्रदर्शन

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.