Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अदाणी फाउंडेशन की पहल से जिले में शिक्षा-स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा को मिला बढ़ावा
    कोरबा

    (कोरबा) अदाणी फाउंडेशन की पहल से जिले में शिक्षा-स्वास्थ्य और सौर ऊर्जा को मिला बढ़ावा

    By Vinod Mittal05/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) अदनीफॉउण्डेशन.ओआरजी द्वारा ग्रामीण विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों से कोरबा जिले के कई गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। अडाणीपावर.कॉम की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, महिला एवं बाल विकास और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों का लाभ अब हजारों ग्रामीणों को मिलने लगा है।
    वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्राम पताढ़ी, सरगबुंदिया, खोड्डल, ढनढनी, उरगा सहित लगभग दो दर्जन ग्रामो और 18 ग्राम पंचायतों में अधोसंरचना विकास के कई कार्य किए गए। इन पहलों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
    * शिक्षा और खेल सुविधाओं को मिली मजबूती
    ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 24 ग्रामो के 48 शासकीय विद्यालयो में 4,200 स्कूल किट्स वितरित किए गए। इनमें स्कूल बैग, नोटबुक और कंपास किट शामिल हैं। वहीं तीन गांवों के सात स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कराया गया, जिससे 800 से अधिक विद्यार्थी और स्टाफ लाभान्वित हुए हैं।
    खोड्डले और रिश्दीहापारा क्षेत्रों में स्कूल, आंगनवाड़ी और पंचायत भवनों के आसपास बाउंड्री वॉल निर्माण से सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा मजबूत हुई है। इसके अलावा 11 गांवों की 18 आंगनवाड़ियों में न्यूट्रिशन किचन, बैठक व्यवस्था और खेल सामग्री उपलब्ध कराकर उनका उन्नयन किया गया है। ग्रामीण युवाओं को खेल और सेना भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु खेल मैदान का समतलीकरण किया गया है। साथ ही 15 स्कूलों में खेल सामग्री किट्स वितरित की गईं, जिससे 1,500 से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं। आगामी जून माह से कौशल विकास केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।
    * स्वास्थ्य सेवाओं का गांव-गांव तक विस्तार
    स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पताढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, एसी और डीप फ्रीजर से सुसज्जित किया गया है। यह केंद्र अब आसपास के 18 गांवों के 31 हजार से अधिक लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा केंद्र बन चुका है।
    दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से डॉक्टरों की टीम गांव-गांव पहुंचकर मुफ्त इलाज और दवाइयां उपलब्ध करा रही है। बीते महीनों में 11,557 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। इसके अलावा 15 गांवों में मल्टी-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 2,741 ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी गई। विशेष विजन कैंपों के जरिए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की गई, जबकि दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, श्रवण यंत्र और बैसाखियों सहित 57 सहायक सामग्री वितरित की गई।
    * सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में सुधार
    गांवों में जलभराव और अंधेरे जैसी समस्याओं के समाधान के लिए कई आधारभूत कार्य किए गए हैं। सरगबुंदिया पंचायत में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ड्रेनेज सिस्टम निर्माण से मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्राम ढनढनी में ‘अदाणी भवन’ नामक बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्र का निर्माण भी शुरू किया गया है, जो भविष्य में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और रोशनी बढ़ाने के लिए 14 गांवों में 64 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। वहीं देवरामाल और कुदुरमई में हाई-मास्ट सोलर लाइट स्थापित की गई है। इससे रात में आवाजाही सुरक्षित होने के साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिला है।
    * महिला एवं बाल विकास पर विशेष ध्यान
    आंगनवाड़ी केंद्रों में बैठने की व्यवस्था, खेल सामग्री और न्यूट्रिशन किचन जैसी सुविधाएं विकसित होने से बच्चों और महिलाओं की उपस्थिति बढ़ी है। गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं की निगरानी भी अब अधिक प्रभावी ढंग से हो पा रही है।
    अदाणी फाउंडेशन का कहना है कि वह “कम्युनिटी फर्स्ट” की भावना के साथ स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में सतत और समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

    24 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) टी.एस. सिंहदेव का दो दिवसीय कोरबा- कटघोरा दौरा संभावित-आदिवासी अधिकारों के मुद्दे पर बड़ा शक्ति प्रदर्शन
    Next Article (कोरबा) नवजात शिशु के अवैध दत्तक ग्रहण का आरोप लगा महिला बाल विकास विभाग ने कराया एफआईआर दर्ज

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.