Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव-जांच जारी

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) महतारी वंदन योजना की राशि से शिक्षा और भविष्य को मिल रही दिशा
    कोरबा

    (कोरबा) महतारी वंदन योजना की राशि से शिक्षा और भविष्य को मिल रही दिशा

    By Vinod Mittal03/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों माताओं/बहनों के जीवन में परिवर्तन का माध्यम बन रही है। योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। इससे न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं के जीवन में विश्वास, सुरक्षा और सम्मान की नई भावना भी विकसित कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली यह राशि भले ही छोटी प्रतीत होती हो, लेकिन वास्तव में यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इससे महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पा रही हैं और परिवार पर आर्थिक निर्भरता भी कम हो रही है।
    इसी कड़ी में कोरबा जिले के शहरी क्षेत्र बुधवारी में निवासरत श्रीमती हेमलता साहू की कहानी भी इस योजना की प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई है। श्रीमती साहू बताती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है और कई बार आवश्यक जरूरतों के लिए अतिरिक्त पैसों की आवश्यकता पड़ जाती थी। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उन्हें बड़ी राहत प्रदान की है। अब उन्हें अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं या बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
    श्रीमती साहू ने बताया कि वे वर्तमान में अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए हैं। पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन और इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है, जिसके लिए वे योजना से प्राप्त राशि से अपने मोबाइल का रिचार्ज कर पढ़ाई जारी रख रही हैं। इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला है और वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता राशि ने उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान की भावना को मजबूत किया है। अब वे अपनी कई आवश्यकताओं को बिना किसी से मांग किए स्वयं पूरा कर पा रही हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।
    उन्होंने जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके जैसी अनेक महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।

    13 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) श्रमिकों, निर्धन एवं स्लम बस्तियों के रहवासियों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना
    Next Article (कोरबा) छापामार कार्यवाही अंतर्गत 15 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त

    Related Posts

    (कोरबा) टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव-जांच जारी

    06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) टाइगर प्वाइंट की 200 फीट गहरी खाई में मिला युवक का शव-जांच जारी

    कोरबा ( मंथन ) कोरबा जिलान्तर्गत बालको-लेमरू मुख्य मार्ग स्थित टाइगर प्वाइंट क्षेत्र में एक…

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.