Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पत्रकारवार्ता के दौरान ग्राम जटराज के ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
    कोरबा

    (कोरबा) पत्रकारवार्ता के दौरान ग्राम जटराज के ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप

    By Vinod Mittal09/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बिना बसाहट मकान ढहाने की तानाशाही की कही बात
    * प्रशासन व एसईसीएल के खिलाफ खोला मोर्चा
    * 4 अलग-अलग जगहों पर विस्थापित करने पर जताया ऐतराज
    * मूलभूत सुविधाओं की कमी
    * मुआवजा राशि ट्रिब्यूनल में जमा न करने और मकान ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पर रोक की मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत तहसील दर्री क्षेत्र के ग्राम जटराज के ग्रामीणों ने एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र के भू-अधिग्रहण और पुनर्वास नीति को लेकर कड़ा विरोध जताया है। इस संबंध में प्रभावित भू-विस्थापित जोगीराम पटेल, दिलहरण सारथी, बृजेश श्रीवास सहित अन्य ग्रामीणों ने कोरबा प्रेसक्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाते हुए बताया कि बिना पूर्ण बसाहट, प्लाट आबंटन और मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए बलपूर्वक उनके मकानों को ध्वस्त कर बेदखली की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीणों ने इस कार्यवाही पर तत्काल रोक लगाने मांग की है।
    * सन 1978 से चल रहा अधिग्रहण, अब आनन-फानन में बेदखली का लगाया आरोप
    ग्रामीणों के अनुसार, एसईसीएल-कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा ग्राम जटराज का अर्जन 4 चरणों (वर्ष 1978-79 CBA, 1983 MPLRC, 1984 MPLRC पूरक और 2010 CBA Sec 9(1)) में किया गया। पूर्व के तीन चरणों में ग्रामीणों का आवास प्रभावित नहीं हुआ था, लेकिन 2010 के अंतिम चरण के अर्जन के बाद अब 16 साल बाद (अगस्त-सितंबर 2026) आनन-फानन में ग्राम खाली कराने के लिए प्लाट आबंटन और मकान तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
    * चार अलग-अलग स्थानों पर बसाने का किया पुरजोर विरोध
    उन्होंने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाते हुए बताया गया कि पूरे ग्राम को एक साथ बसाने के बजाय चार अलग-अलग स्थानों (सर्वमंगला नगर, 14 नंबर डम्प स्थल, वैशाली नगर/खमहरिया और 14 नंबर डम्प के दूसरे छोर) पर विस्थापित किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों का सामाजिक सौहार्द, रीति-रिवाज और सामुदायिक परंपराएं प्रभावित हो रही हैं।
    * बसाहट स्थल पर सुविधाओं का अभाव व सुरक्षा का खतरा
    ग्रामीणों का आगे आरोप लगाते हुए कहना है कि जहां प्लाट आबंटित किए जा रहे हैं, वहां पेयजल, बिजली, सड़क, नाली, मुक्तिधाम, खेल मैदान जैसी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। 14 नंबर डम्प स्थल स्थित प्लाट के पास पोखरी में पानी भरा है, जहां सुरक्षा बाउंड्रीवाल न होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा, डम्प स्थल पर भूस्खलन की आशंका है और सामुदायिक भवन की दीवारों में अभी से दरारें आ चुकी हैं।
    * एकतरफा शपथ पत्र और मुआवजा राशि में गड़बड़ी का आरोप
    ग्रामीणों का यह भी गंभीर आरोप है कि प्रबंधन द्वारा एकतरफा तैयार किए गए शपथ पत्र पर जबरन हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं, जिसमें मुआवजा राशि कम आंकने और भविष्य में बदलाव न करने जैसी अनुचित शर्तें शामिल हैं। जो ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं, उन्हें मुआवजा राशि ट्रिब्यूनल में जमा करने का डर दिखाया जा रहा है।
    * ग्रामीणों की प्रमुख मांगें
    बिना पूर्ण बसाहट और मूलभूत सुविधाओं के मकान तोड़ने पर तत्काल रोक लगाई जाए। सभी प्रभावितों को एक ही स्थान पर सभी नागरिक सुविधाओं के साथ आबंटन दिया जाए। बारिश के मौसम में मकान खाली कराने और 3 दिन की दी जा रही मोहलत को तुरंत रोका जाए। मुआवजे का पारदर्शी और सही आंकलन किया जाए।

    28 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 60 की उम्र में सतीश शुक्ला को ज्योतिष में पीएचडी की उपाधि
    Next Article (कोरबा) शास्वत सिंह ने स्टेट लेबल डीएव्ही वुशु में जीता सिल्वर पदक

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    09/28/2026

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    09/28/2026

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    09/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/28/2026

    (कोरबा) कोरबा नगर निगम बनाएगा अपना पेट्रोल पंप-67.72 लाख रुपये का ई-टेंडर जारी

    * निगम मद से होगा निर्माण, * 24 सितंबर से ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर उपलब्ध है…

    (कोरबा) भदरापारा शासकीय क्लीनिक की जर्जर हालत पर भाकपा ने उठाए सवाल

    (कोरबा) दुधारू मवेशी से टकराई बाइक-दो घायल

    (कोरबा) भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.