कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एम.पी. नगर में दो कारों के बीच टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में एक कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल चालक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
11 जुलाई / मंथन मित्तल



