Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत
    कोरबा

    (कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    By Vinod Mittal04/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने समस्त नागरिकबंधुओं से अपील करते हुये कहा है कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है, अतः इसे व्यर्थ न बहायें, अपने घरों के नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पानी न खींचे, छत के ऊपर रखी पानी टंकियों में अनिवार्य रूप से स्टापर लगवायें, घर की टंकियों, बर्तनों में पानी भर जाने के बाद नलों को बंद कर दें, ताकि पानी व्यर्थ में न बहे। अपने नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाने वालों पर निगम लगातार कार्यवाही कर रहा है, अतः टुल्लू पंप न लगायें तथा कार्यवाही से होने वाली असुविधा से बचें।
    उल्लेखनीय है कि आमजन द्वारा लगातार यह शिकायत की जा रही है कि कतिपय लोगों द्वारा अपने घर के नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचा जा रहा है, जिससे पड़ोस के घरों एवं अंतिम छोर के घरों तक पर्याप्त पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है तथा अंतिम छोर के लोगों के घरों में पानी का प्रेशर अत्यंत कम हो जाता है, उन्हें पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि कृपया पानी को व्यर्थ न बहायें, नल से पानी भरने के बाद नल की टोटियों को बंद कर दें, अपने घर के नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पानी न खींचे, इससे आपके पड़ोसियों के घर तक तथा अंतिम छोर के घरों में पानी का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे उन्हें पर्याप्त पेयजल नहीं मिल पाता। उन्होने कहा है कि नगर पालिक निगम कोरबा बढ़ती गर्मी को देखते हुये पेयजल की दोनों समय नियमित आपूर्ति कर रहा है, ताकि आप समस्त नागरिकबंधुओं को इस बढ़ती गर्मी में पानी की कमी न हों। महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा है कि जैसा कि आपको विदित है कि जल की एक-एक बूंद कीमती है, अतः पुनः आग्रह करती हूॅं कि कृपया पानी को व्यर्थ न बहायें, पानी की बचत करें, घरों में पानी टंकिया व बर्तन भर जाने के बाद नलों को बंद कर दें, ताकि पानी व्यर्थ न बहे। उन्होने पुनः आग्रह करते हुए कहा है कि नल कनेक्शन में टुल्लू पंप कदापि न लगायें तथा निगम की नियमित जलापूर्ति व्यवस्था व हर घर तक पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखने में अपना सहयोग दें।

    23 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भीषण गर्मी में बढ़ी बिजली खपत
    Next Article (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    Related Posts

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    04/23/2026

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    04/23/2026

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    04/23/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/23/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    कोरबा (मंथन) निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण…

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    (कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.