Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की संभागीय कार्यशाला आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 की संभागीय कार्यशाला आहूत

    By Vinod Mittal03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत भव्य संभागीय वक्ता कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और दृढ़ संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया। कार्यशाला को संगठन की वैचारिक मजबूती और बूथ सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।
    * मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी
    उद्घाटन सत्र में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, घर-घर जनसंपर्क सुदृढ़ करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया। प्रथम सत्र में प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने एकात्म मानववाद की वैचारिक पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए कहा कि संगठनात्मक अनुशासन और विचार व व्यवहार की एकरूपता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति है।
    * डिजिटल युग में संगठन विस्तार का रोडमैप
    द्वितीय सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला एवं सह संभाग प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने संगठनात्मक विस्तार, डिजिटल संवाद और सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका पर विस्तृत विचार रखे।
    वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद संकीर्ण या विभाजक नहीं, बल्कि भारत की साझा विरासत और गौरव का उत्सव है। बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन, मतदाता संपर्क और सोशल मीडिया सक्रियता को अभियान का मुख्य आधार बनाने पर विशेष बल दिया गया।
    * “बूथ सशक्त तो संगठन सशक्त”
    जिज्ञासा समाधान एवं समापन सत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का समाधान करते हुए कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा।
    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि आदि को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
    * वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
    कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी एवं जिला महामंत्री संजय शर्मा व अजय विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, लखनलाल साहू, मेघाराम साहू, खिलावन साहू, कमला देवी पाटले, अम्बेश जांगड़े, ज्योतिनंद दुबे, चुन्नीलाल साहू, अमर सुल्तानिया, रितु चौरसिया, प्रणव कुमार मरपच्ची, मोहित जायसवाल, विजय अग्रवाल, कुलकित चंद्रा सहित बिलासपुर संभाग के सभी भाजपा विधायक, जिलाध्यक्ष, महामंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

    02 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पूर्व महापौर जोगेश लांबा के सान्निध्य में भव्य होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित
    Next Article (कोरबा) 25 लाख के सामुदायिक भवन का हुई भूमि पूजन

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.