Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी
    कोरबा

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    By Vinod Mittal06/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ‘‘व्यापार एवं उद्योग समिति’’ की सौंपी गई कमान
    * शोभा केडिया को मनोनीत किया गया मंगल परिणय समिति का राष्ट्रीय संयोजक
    * राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला महत्वपूर्ण दायित्व
    * छत्तीसगढ़ की संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता का देशभर में हुआ सम्मान
    कोरबा (मंथन) कोरबा सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब शहर के लब्धख्याति प्रतिष्ठित उद्योगपति, समाजसेवी एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमेन अशोक मोदी को अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की “व्यापार एवं उद्योग समिति” का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया। उक्त घोषणा मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित सिमचा रिसोर्ट में आयोजित संगठन के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान की गई।
    देशभर से आए अग्र समाज के प्रतिनिधियों, प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश महामंत्रियों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में हुई इस घोषणा ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय अशोक मोदी को राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी मिलने पर समाज के विभिन्न वर्गों सहित जिले में हर्ष व्याप्त हैं।
    * राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई पहचान
    अधिवेशन में संगठन विस्तार, सामाजिक उत्थान एवं व्यापारिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से 12 विभिन्न राष्ट्रीय समितियों का गठन किया गया। इन समितियों के माध्यम से संगठन की योजनाओं को देशभर में प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीति तैयार की गई। प्रत्येक समिति के लिए राष्ट्रीय संयोजकों की नियुक्ति की गई, जिनमें अशोक मोदी को व्यापार एवं उद्योग समिति का नेतृत्व सौंपा गया। विशेष बात यह रही कि पूरे देश में संगठनात्मक उपलब्धियों के आधार पर छत्तीसगढ़ को विशेष सम्मान मिला। जहां सामान्यतः किसी एक राज्य से एक ही राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया जाता है, वहीं इस बार छत्तीसगढ़ से दो पदाधिकारियों को राष्ट्रीय जिम्मेदारी प्रदान की गई। अशोक मोदी को ‘‘व्यापार एवं उद्योग समिति’’ तथा शोभा केडिया को मंगल परिणय समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया।
    * व्यापार जगत की आवाज को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
    राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त होने के बाद अशोक मोदी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं, चुनौतियों और अपेक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके विकास के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से व्यापारिक समुदाय को नई संभावनाओं से जोड़ने, युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ उद्योग जगत को आगे बढ़ाने की दिशा में सार्थक कार्य किए जाएंगे।
    * राष्ट्रीय अधिवेशन में सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर हुआ व्यापक मंथन
    दो दिवसीय अधिवेशन के दौरान समाज के विकास एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, अग्र पंचायत गठन तथा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
    पदाधिकारियों ने समाज को आधुनिक तकनीक, शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नई योजनाओं पर भी चर्चा की तथा संगठन को देश के हर राज्य में और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
    * हरिद्वार में होगी अगली राष्ट्रीय बैठक
    अधिवेशन के समापन अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि संगठन की अगली राष्ट्रीय बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे तथा संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा की जाएगी।
    * देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे उपस्थित
    राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारूचा सहित देश के 16 राज्यों से आए वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
    अशोक मोदी की इस नियुक्ति को कोरबा, छत्तीसगढ़ और अग्र समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। समाजजनों का मानना है कि उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सक्रिय कार्यशैली का लाभ अब राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को मिलेगा।

    04 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को
    Next Article (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    Related Posts

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह * तीसरे…

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.