Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट
    कोरबा

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    By Vinod Mittal06/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * वन विभाग सतर्क, मॉनिटरिंग जारी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। जानकारी के अनुसार 40 हाथियों के एक दल से अलग हुए 11 हाथियों ने बासीन सेक्टर के ग्राम खाड़ीपारा में जमकर उत्पात मचाया। इन हाथियों ने दो किसानों की खड़ी फसल और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। उत्पात के बाद हाथियों का यह दल जटगा के जंगल की ओर लौट गया।
    जानकारी के अनुसार, यह घटना अर्धरात्रि लगभग 12 बजे घटित हुई, जब हाथियों का दल ग्राम खाड़ीपारा पहुंचा। 11 हाथियों के समूह ने गांव के किनारे स्थित खेतों में घुसकर धान की फसल को रौंद दिया। उन्होंने खेत की मेड़ें तोड़ दीं और एक किसान की बाड़ी में लगे केले के पेड़ और सब्जियों को भी नष्ट कर दिया। इसके अतिरिक्त, एक मकान की बाउंड्री वॉल को भी हाथियों ने धक्का मारकर गिरा दिया। हाथियों की चिंघाड़ और शोर से ग्राम में दहशत फैल गई, जिसके कारण लोग रातभर जागते रहे।
    घटना की जानकारी मिलते ही जटगा रेंज का वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा। रेंजर सहित टीम ने नुकसान का जायजा लिया और पंचनामा तैयार किया। प्रभावित किसानों से आवेदन लेकर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने बताया कि फसल और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। जटगा रेंज में इन दिनों करीब 45 हाथी अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हैं। बासीन सेक्टर में 40 हाथियों का बड़ा दल सक्रिय है, जिसमें से 11 हाथी खाड़ीपारा गांव में घुसे थे। इसके अलावा 5 हाथियों का एक और झुंड भी आसपास के जंगल में मौजूद है। हाथियों की लगातार आवाजाही से खेतों और गांवों में खतरे की स्थिति बनी हुई है।
    * हाथियों की लगातार निगरानी में जुटा वन विभाग
    वन विभाग की टीम हाथियों की लगातार निगरानी कर रही है। ट्रैकर दल जीपीएस के माध्यम से हाथियों की लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है। गांव-गांव में मुनादी कराकर लोगों को रात में जंगल की ओर न जाने, अकेले बाहर न निकलने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है। वन अमले ने बताया कि महुआ और धान की फसल की उपलब्धता के कारण हाथी ग्राम की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इन लगातार हो रही घटनाओं के कारण बासीन, जटगा और खाड़ीपारा क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।

    04 जून /मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    Related Posts

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    06/04/2026

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह * तीसरे…

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.