कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरई बस्तीपारा में एक युवक की लाश पंखे में लटकती मिली हैं। मृतक की पहचान किशन कुमार (30) के रूप में की गयी हैं, जो मजदूरी का कार्य करता था। बताया जा रहा हैं की सुबह जब वह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो घरवालों ने अंदर जाकर देखा। वह पंखे से साड़ी के फंदे पर लटका मिला। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही घरवालों के बयान दर्ज किए।
परिजनों ने बताया की किशन रोज की तरह घर से निकला था। शाम को लौटने के बाद उसने अपने कमरे में खाना खाया। परिजनों को लगा कि वह खाना खाकर सो गया होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
18 मई / मंथन मित्तल



