कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में ग्रामीणों की जान सांसत में पड़ गई है। बताया जा रहा हैं की करंट प्रवाहित तार का एक बंडल सड़क पर पड़ा हुआ है। जिससे अनहोनी का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो सप्ताह से कुदमुरा बस स्टैंड मोहल्ला में जुगाड़ से बिजली आपूर्ति का काम चल रहा है। एक पेड़ आंधी-तूफान से धराशायी हो गया। जिससे बस स्टैंड के तीन खम्भे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसे आज तक सुधारा नहीं गया है। जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत वितरण विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
17 जून / मंथन मित्तल



