Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सड़क किनारे राखड़ डंपिंग से बढ़ा खतरा
    कोरबा

    (कोरबा) सड़क किनारे राखड़ डंपिंग से बढ़ा खतरा

    By Vinod Mittal06/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्राम परला में विभागीय निगरानी पर सवाल
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में राखड़ परिवहन और उसके सुरक्षित निस्तारण को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवहन नियमों और पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी करते हुए खुले में राखड़ डंप किए जाने का मामला सामने आया है।
    जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से लगे ग्राम पंचायत परला में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में राखड़ फैला दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार राखड़ परिवहन से जुड़े ट्रांसपोर्टर द्वारा नियमों की अनदेखी कर सड़क किनारे खुले में राखड़ डंप की गई है। इससे पहले गुरसिया क्षेत्र में भी इसी तरह की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। अब परला में हुई डंपिंग ने प्रशासनिक निगरानी और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौके की तस्वीरों में राजमार्ग के किनारे लंबी दूरी तक राखड़ का ढेर दिखाई दे रहा है। इससे न केवल पर्यावरणीय प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं जताई जा रही हैं।
    विशेषज्ञों के मुताबिक खुले में पड़ी राखड़ के सूक्ष्म कण हवा के साथ आसपास के वातावरण में फैलते हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। वहीं बारिश के दौरान यही राखड़ आसपास की भूमि और जल स्रोतों को भी प्रभावित कर सकती है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खुले में डंप राखड़ दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है। वाहनों से उड़ने वाली धूल दृश्यता को प्रभावित करती है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क किनारे इतनी बड़ी मात्रा में राखड़ डंप किए जाने के बावजूद संबंधित विभागों ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की। पर्यावरण संरक्षण और जनसुरक्षा से जुड़े विभागों की निष्क्रियता को लेकर लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही तथा सड़क किनारे डंप राखड़ को तत्काल हटाने की मांग की है।

    24 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अरसे बाद भी समस्याग्रस्त कृषि महाविद्यालय हेतु अभाविप ने सौंपा ज्ञापन
    Next Article (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की सघन बाइक पेट्रोलिंग एवं जांच अभियान

    Related Posts

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/29/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    * फीता काट, पूजा-हवन एवं चाबी सौंपने की रस्म के साथ हुआ शुभारंभ * ग्रामीणों…

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    (कोरबा) महंगी निजी प्रकाशकों की किताबें थोपने के आरोपों पर शिक्षा विभाग ने की कार्यवाही

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.