Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सफाई मित्रों, कामगारों के कल्याण व कार्य का उचित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगातार कार्य कर रहा निगम
    कोरबा

    (कोरबा) सफाई मित्रों, कामगारों के कल्याण व कार्य का उचित वातावरण उपलब्ध कराने हेतु लगातार कार्य कर रहा निगम

    By Vinod Mittal09/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सुरक्षात्मक कार्य का प्रशिक्षण, सुरक्षा उपकरण व शासकीय योजनाओं का दिलाया जा रहा लाभ
    * नमस्ते योजना में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम
    * इस उपलब्धि पर नगर निगम कोरबा का भी योगदान
    कोरबा (मंथन) सफाई मित्रों, कामगारों, सीवर लाईन व सेप्टिक टैंक में कार्य करने वाले कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें कार्य का उचित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा लगातार कार्य कर रहा है, इन कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षात्मक रूप से कार्य संपादन करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कर्मियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदाय, समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
    नगर पालिक निगम कोरबा के 18 एस.एल.आर.एम.सेंटरों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों, सफाईमित्रों को कार्य का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने, मेन्युअल रिक्शों के स्थान पर ई-रिक्शे उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी प्रदान किये जा रहे हैं, समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराये जाने पर भी निगम नियमित रूप से काम कर रहा है। इसी प्रकार इन सफाईमित्रों, स्वच्छता दीदियों को श्रम कार्ड, आयुष्मान योजना के कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासगृहों को रियायती दरों पर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया है। इसी प्रकार सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने हेतु नगर निगम ई-रिक्शे व अपशिष्ट एकत्रीकरण वाहनों की ऐसी डिजाईन बनवा रहा है, जिसमें न्यूनतम 08 केटेगरी के अपशिष्ट को पृथक-पृथक संग्रहित कर वाहन में परिवहन किया जा सके।
    * “नमस्ते” योजना पर सफलता पूर्वक कार्य
    भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना “नमस्ते” में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, प्रदेश के नगरीय निकायों के साथ-साथ नगर पालिक निगम कोरबा का भी इसमें महती योगदान रहा है। केन्द्र सरकार की योजना “नमस्ते” के अंतर्गत सीवर लाईन एवं सेप्टिक टैंकों की सफाई कार्य में संलग्न सफाई मित्रों को कार्य करने के लिये विभिन्न प्रकार के उपकरण व मशीनें जैसे सीवर राडिंग मशीन एवं संबंधित अन्य उपकरण, सेप्टिक टैंक सफाई हेतु सीवर सेक्शन मशीन, शासन द्वारा नगर निगम को उपलब्ध कराई गई है तथा सीवर लाईन व सेप्टिक टैंक सफाई का सम्पूर्ण कार्य इन्ही मशीनों व उपकरणों के माध्यम से कराया जा रहा है।
    * कामगारों को पीपीई किट प्रदाय
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सफाई कार्य में संलग्न कामगारों को चिन्हित किया गया है तथा इन समस्त कामगारों को पीपीई किट प्रदान किये गये हैं। पीपीई किट में हेलमेट, गमबूट, फुल हारनेस डेªस, मास्क, ग्लोब्स, रिफ्लेक्टर जैकेट, एप्रोन आदि शामिल हैं, वहीं सुरक्षात्मक रूप से सीवर लाईन व सेप्टिक टैंक का सफाई कार्य संपादित किये जाने हेतु समय-समय पर विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित कर इन कामगारों को टेªनिंग भी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही इन कामगारों को कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा का लाभ भी उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
    * शासकीय योजनाओ का लाभ
    नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा इन कार्यो से जुडे़ कर्मियों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गये हैं, तो वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासगृहों को रियायती दर उपलब्ध कराने हेतु फार्म भरवाये गये हैं। कर्मचारियों का समय-समय पर हेल्थ चेकअप भी कराया जा रहा है। कर्मचारियो के बच्चों को उचित शिक्षा मार्ग प्रशस्त हो, उन्हें अच्छी शिक्षा प्राप्त हो, इस हेतु शासन ने विभिन्न योजनाएं लागू की है, इन योजनाओं की सुगम जानकारी भी समय-समय पर कर्मियों को प्रदान की जा रही है।

    07 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, जिले के सभी शासकीय कॉलेजों में बनेगा विशाल डोम
    Next Article (कोरबा) पुष्पलता गार्डन से आगे ब्लू बर्ड स्कूल मुख्य मार्ग में किया गया वृक्षारोपण

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.