Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मनरेगा के कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण : सीईओ
    कोरबा

    (कोरबा) मनरेगा के कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण : सीईओ

    By Vinod Mittal03/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * आवास निर्माण के कार्यों में गति लाने दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश कुमार नाग ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों की उपस्थिति में योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया गया।
    समीक्षा के दौरान सीईओ श्री नाग ने निर्देशित किया कि मनरेगा अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों को 30 मार्च तक हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवासों के निर्माण में तेजी लाने पर जोर देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
    उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2024-26 में प्रथम किस्त प्राप्त आवासों का 31 मार्च तक शत-प्रतिशत प्लिंथ लेवल निर्माण एवं जियोटैगिंग पूर्ण की जाए। वहीं, द्वितीय किस्त प्राप्त कर चुके एवं टॉप लेवल पर पहुंचे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनमन आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों को 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना एवं जनमन आवास योजना के साथ-साथ आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आंगनबाड़ी शौचालय तथा स्कूलों में गर्ल्स शौचालय निर्माण कार्यों की प्रगति शामिल रही।
    सीईओ श्री नाग ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को 15 अप्रैल तक पूर्ण किया जाए। साथ ही डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) अंतर्गत संचालित कार्यों को 30 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    समीक्षा बैठक में शून्य एवं कम प्रगति वाले आवासों और निर्माण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त, आंगनबाड़ी भवन निर्माण में धीमी प्रगति पर संबंधित इंजीनियरों एवं तकनीकी अमले को भी चेतावनी दी। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जिला पंचायत कोरबा की टीम, एसडीओ आरईएस, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, उप अभियंता, तकनीकी सहायक सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    19 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) शासन की योजनाओं से साकार हुआ गुंजा साहू का सपना-मिला पक्का आवास
    Next Article (कोरबा) बच्चा जहरीले नाग के पास पहुंचा, टली बड़ी घटना-डेढ़ घंटे में हुआ रेस्क्यू

    Related Posts

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    06/04/2026

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    06/04/2026

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन को मिल रही नई दिशा

    * भिलाई बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न * बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर कोरबा…

    (कोरबा) भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़ : अधिवक्ता अशोक तिवारी

    (कोरबा) दीपका उपचुनाव में ऋषि सिदार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    (कोरबा) राष्ट्रीय जूनियर किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन-जीते 4 पदक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.