* वन विभाग ने पकडक़र छोड़ा जंगल में
कोरबा (मंथन) कोरबा नगर के एनसीडीसी स्कूल में परीक्षा देने आये परीक्षार्थी उस समय सहम गये जब यहां पर स्कूल के गेट के पास एक सांप को देते देखा। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर उसकी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उसे पकडक़र जंगल में छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार एनसीडीसी स्कूल सुभाष ब्लॉक में सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) एक्जाम सेंटर था जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का आना चालू हो गया था तभी स्कूल के गेट में एक सांप दिखाई दिया जिस पर तत्काल स्कूल मैनेजमेंट ने वन विभाग रेस्क्यु टीम जितेंद्र सारथी को सूचना दिया फिर थोड़ी देर बाद वहां पहुंच कर कॉमन वुल्फ (दण्ड करैत) नामक विषहीन सांप का रेस्क्यु किया गया तब जाकर सभी ने राहत भरी सांस लिया फिर उसे सुरक्षित प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
12 जुलाई / मंथन मित्तल



