Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता और प्रगति लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
    कोरबा

    (कोरबा) राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता और प्रगति लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    By Vinod Mittal03/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अविवादित नामांतरण, नक्शा-बटांकन एवं अविवादित बंटवारा प्रकरणों को एक माह में निराकृत करने के निर्देश
    * कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक
    कोरबा (मंथन) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने तहसीलवार समय-सीमा में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के निराकरण में तीव्र गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निराकृत किया जाए।
    अभिलेख-दुरस्ती के कार्यों को मिशन मोड में लेकर तत्परता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। जिन प्रकरणों की समय-सीमा निर्धारित है, उनका निराकरण नियत अवधि के भीतर सुनिश्चित करने को कहा।
    कलेक्टर ने सीमांकन के प्रकरणों को बारिश से पूर्व मिशन मोड में पूरा करने तथा मसाहती ग्रामों का सर्वे कर प्रारंभिक प्रकाशन कर भुईंया पोर्टल में अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व कोर्ट एवं ई-कोर्ट के प्रकरणों के अद्यतन में पारदर्शिता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।
    राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने अविवादित एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा-बटांकन, अभिलेख-शुद्धता, ई-कोर्ट प्रकरणों सहित सभी प्रकार के राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। अविवादित एवं विवादित नामांतरण तथा खाता विभाजन के लंबित आवेदनों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी तहसीलदार आगामी 30 दिनों में विशेष प्रयास कर प्रगति सुनिश्चित करें।
    कलेक्टर श्री दुदावत ने नक्शा-बटांकन एवं अविवादित बंटवारा संबंधित प्रकरणों में भी पर्याप्त प्रगति लाने को कहा। उन्होंने मसाहती ग्रामों के सर्वे एवं नक्शा प्रकाशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि प्रकाशन के कार्य में तेजी लाई जाए। सीमांकन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान उन्होंने व्यपवर्तन, त्रुटि-सुधार, डिजिटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सीडिंग, स्वामित्व योजना तथा वन अधिकार पट्टा वितरण जैसे विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सात दिवस के भीतर डिजिटल सिग्नेचर, आधार प्रविष्टि एवं किसान किताब प्रविष्टि में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    स्वामित्व योजना के तहत लंबित ग्रामों का ड्रोन सर्वे कर मार्च माह तक अंतिम प्रकाशन कराते हुए उसे भुईंया पोर्टल में अपलोड करने निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री दुदावत ने वन अधिकार पत्र/फौती नामांतरण हेतु सभी पटवारी सर्किलों में लक्ष्य निर्धारित करते हुए 30 अप्रैल तक फौती नामांतरण के प्रकरणों का लक्ष्य अनुसार निराकरण करने को कहा।
    उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र एवं पारदर्शी निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में ओएसडी भारत किरण, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा तन्मय खन्ना, प्रशिक्षु आईएएस क्षितिज गुरभेले, सभी एसडीएम, भू-अभिलेख प्रभारी अधिकारी, अधीक्षक भू-अभिलेख, सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

    10 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट कैंप आयोजित
    Next Article (कोरबा) कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.