Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विरासत कुजूर को मिला सिविल लाइन थाने का प्रभार

    (कोरबा) हड़ताली पटवारियों ने जलाई प्रतियां

    (कोरबा) धान खरीदी से पहले प्रशासन ने दो गोदामों पर मारा छापा-101 बोरी धान जब्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    By Vinod Mittal11/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर आयोजित कोरबा राज्योत्सव-2026 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पैवेलियन ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। कंपनी ने अपने स्टॉल के माध्यम से राज्य के औद्योगिक, तकनीकी और सामाजिक विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
    कोरबा राज्योत्सव के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने बालको पैवेलियन का भ्रमण किया। उन्होंने कंपनी की अत्याधुनिक औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास पहल की सराहना की।
    राज्योत्सव के दौरान बालको पैवेलियन में आगंतुकों को एल्युमिनियम उत्पादन की आधुनिक प्रक्रिया, अत्याधुनिक तकनीकों और सतत विकास के प्रयासों की जानकारी दी गई। साथ ही कंपनी की प्रमुख सामुदायिक विकास परियोजना, उन्नति, मोर जल मोर माटी, वेदांता स्किल स्कूल, कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम, कोसाकरी, नंदघर और स्वास्थ्य सेवाओं को भी प्रदर्शित किया गया।
    वेदांता स्किल स्कूल के माध्यम से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्नति परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भरता और उद्यमिता की नई राह दिखा रही है। मोर जल मोर माटी किसानों को सतत कृषि और बेहतर आजीविका से जोड़ रही है। वहीं, मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ समुदायों तक पहुँचाई जा रही हैं। शिक्षा, पारंपरिक हस्तशिल्प, ग्रामीण खेलों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बालको स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए समावेशी विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
    कोरबा की धरती से अपनी यात्रा शुरू करने वाला बालको आज ऊर्जा, अधोसंरचना, परिवहन और विनिर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश की प्रगति को गति प्रदान कर रहा है। औद्योगिक उत्कृष्टता के साथ सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्ध बालको, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और सतत आजीविका के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पाँच जिलों, कोरबा, कवर्धा, सरगुजा, रायगढ़ और रायपुर के 128 गाँवों में 1.80 लाख से अधिक लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
    कोरबा की मिट्टी से गहराई से जुड़ा बालको आज औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार और सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त संगम है। औद्योगिक विकास के साथ सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से बालको जन-जन के जीवन में खुशहाली का संचार कर रहा है। इसी संकल्प के साथ कंपनी एक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रही है।

    04 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालक निदेशक एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावपूर्ण विदाई
    Next Article (कोरबा) कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया “हसदेव नेचुरल्स” ब्रांड का अनावरण

    Related Posts

    (कोरबा) विरासत कुजूर को मिला सिविल लाइन थाने का प्रभार

    11/05/2026

    (कोरबा) हड़ताली पटवारियों ने जलाई प्रतियां

    11/05/2026

    (कोरबा) धान खरीदी से पहले प्रशासन ने दो गोदामों पर मारा छापा-101 बोरी धान जब्त

    11/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/05/2026

    (कोरबा) विरासत कुजूर को मिला सिविल लाइन थाने का प्रभार

    * सत्यम साहू पसान तो सुरेंद्र यादव संभालेंगे सीएसईबी चौकी कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस विभाग…

    (कोरबा) हड़ताली पटवारियों ने जलाई प्रतियां

    (कोरबा) धान खरीदी से पहले प्रशासन ने दो गोदामों पर मारा छापा-101 बोरी धान जब्त

    (कोरबा) दीपका में कल्याण मंडप, विद्यालय व खेल परिसर की मांग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.