Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) सीतामणी से उरगा तक 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) सीतामणी से उरगा तक 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

    By Vinod Mittal09/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में सड़क कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने का
    आग्रह किया है। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने पत्र में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे मार्ग को भारतमाला परियोजना तक फोरलेन सड़क के निर्माण की मांग की है।
    पत्र में उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी क्षेत्र से उरगा की ओर भारतमाला परियोजना के सड़क मार्ग तक सुगम एवं व्यवस्थित संपर्क मार्ग उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर का प्रवेश मार्ग होने की वजह से प्रतिदिन वाहनों का दबाव, सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्र एवं आसपास बड़ी संख्या में विद्यार्थी और नागरिक प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इस क्षेत्र को भारतमाला परियोजना के प्रमुख सड़क मार्ग से जोड़ने से लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं त्वरित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
    कैबिनेट मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि वर्तमान मुख्य मार्ग सिंगल लेन होने की वजह से भारी वाहन एवं छोटे सभी वाहनों को इस मार्ग का उपयोग करना पड़ता है।
    जनहित एवं क्षेत्र के विकास को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री देवांगन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सरस्वती शिशु मंदिर, सीतामणी, कोरबा से उरगा तक लगभग 10 किमी फोरलेन सड़क निर्माण स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है।

    03 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर मवेशियों ने जमाया डेरा-हादसों में जा रही बेजुबान मवेशियों की जान
    Next Article (कोरबा) आस्था स्थल श्री सप्तदेव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी पूर्ण

    Related Posts

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का हुआ शुभारंभ

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में नई दिशा नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस विशेष…

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.