* अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट का करेंगे दौरा
कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे क्षेत्र के प्रमुख प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करेंगे, साथ ही जिले में विकास और वन संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वनमंत्री प्रातः 10 बजे वन विश्रामगृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होंगे और 11 बजे वहां पहुंचेंगे। इसके बाद, प्रातः 11:30 बजे वे फुटका पहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे वहां पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे बालको रेंज स्थित प्रसिद्ध कॉफी प्वाइंट के लिए रवाना होंगे, जहां 2:30 बजे पहुंचकर क्षेत्र की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक दौरे के अंतिम चरण में वनमंत्री श्री कश्यप अपराह्न 3:30 बजे कॉफी प्वाइंट से रवाना होकर शाम 4:30 बजे ग्राम जमनीपाली स्थित एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में पर्यावरणीय प्रबंधन, वन संरक्षण, विकास परियोजनाओं और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा होगी।
कैबिनेट मंत्री श्री कश्यप रात्रि विश्राम जमनीपाली में ही करेंगे और शुक्रवार को अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना होंगे। उनका यह दौरा कोरबा में प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और विकास कार्यों के बेहतर समन्वय के दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।
20 अगस्त / मंथन मित्तल





