Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 13वीं वाहिनी सेनानी राकेश शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

    (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भाजपा के महाप्रशिक्षण अभियान का जिले में हुआ भव्य शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) भाजपा के महाप्रशिक्षण अभियान का जिले में हुआ भव्य शुभारंभ

    By Vinod Mittal03/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * गोपाल मोदी व डॉ. राजीव सिंह ने ध्वजारोहण कर किया भव्य शुभारंभ
    * सीएसईबी सीनियर क्लब में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाजपा के गौरवशाली इतिहास
    * विचारधारा और संगठन की ताकत से कार्यकर्ताओं को किया प्रेरित
    कोरबा (मंथन) कोरबा भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत कोरबा नगर के कोसाबाड़ी मंडल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएसईबी सीनियर क्लब में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी एवं रायपुर सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने ध्वजारोहण तथा दीप प्रज्वलित कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलन के साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति और जोश से भर दिया।
    प्रशिक्षण अभियान के प्रथम सत्र की अध्यक्षता कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास केवल राजनीतिक घटनाओं का नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, राष्ट्रभक्ति और समर्पण की अद्वितीय परंपरा का प्रतीक है।
    उन्होंने जनसंघ के दौर से लेकर वर्तमान समय तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन और वैचारिक निष्ठा के बल पर ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। श्री मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित होकर कार्य करें। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “एकात्म मानववाद” को भाजपा की आत्मा बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाना ही पार्टी की मूल सोच है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने की। इस सत्र में जिला सह-संगठन प्रभारी श्री विजेंद्र शुक्ला की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान संगठन की कार्यपद्धति, बूथ स्तर तक सशक्तिकरण और कार्यकर्ता निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।
    पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने गंभीरता और सक्रियता के साथ सत्रों में भाग लेते हुए संगठनात्मक मूल्यों और कार्यशैली को गहराई से समझा। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने पूरे आयोजन को आत्मीयता और उत्सव के माहौल से भर दिया।

    18 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रदेश अध्यक्ष ने घोषित की प्रदेश कार्यसमिति
    Next Article (कोरबा) जिले में चैत्र नवरात्रि पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी

    Related Posts

    (कोरबा) 13वीं वाहिनी सेनानी राकेश शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

    07/31/2026

    (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    07/31/2026

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) 13वीं वाहिनी सेनानी राकेश शर्मा ने किया पदभार ग्रहण

    कोरबा (मंथन) 13वीं वाहिनी छसबल मड़वारानी के सेनानी राकेश शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ…

    (कोरबा) वार्ड क्रमांक 5 में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में सकरात्मक पहल

    (कोरबा) कटघोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 295 किमी रेल लाइन पर बनी सहमति-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया इसे ऐतिहासिक कदम

    (कोरबा) बांगो जलाशय 83.34% भरा-पिछले तीन वर्षों की तुलना में जलस्तर और जलभराव सर्वाधिक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.