Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा
    कोरबा

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    By Vinod Mittal07/30/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से
    * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में कटघोरा से जटगा होते हुए पसान तक जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
    जानकारी के अनुसार पसान बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन उसका मोबाइल गड्ढे में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद कर मोबाइल ढूंढकर उसे वापस सौंप दिया।
    * सवारियों से भरा ऑटो पलटा, बस भी बची हादसे से
    हल्की बारिश के दौरान सवारियों से भरा एक ऑटो गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी मार्ग पर कोरबा से पेंड्रा जा रही एक यात्री बस भी गहरे गड्ढे से गुजरते समय पलटने से बाल-बाल बच गई।
    * 15 किलोमीटर सड़क पूरी तरह जर्जर
    स्थानीय लोगों के अनुसार जटगा से पसान तक करीब 15 किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस सड़क से भारी वाहनों का लगातार आवागमन होता है, जिससे सड़क की स्थिति और खराब होती जा रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
    * ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
    ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सड़क मरम्मत का अनुबंध होने के बावजूद संबंधित ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
    ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, कर्मचारी और मरीज आवागमन करते हैं। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। गड्ढों के कारण वाहनों के पंचर होने, दुर्घटनाएं होने और वाहनों को नुकसान पहुंचने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
    स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर और लोक निर्माण विभाग से जटगा-पसान मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने बारिश के दौरान राहत के लिए गड्ढों को अस्थायी रूप से मिट्टी और गिट्टी से भरने तथा कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही कर जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने अपील की है।
    कोरबा जिले में कटघोरा से जटगा होते हुए पसान तक जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पसान बस स्टैंड के पास एक बाइक सवार पानी से भरे गड्ढे में गिर गयी। हालांकि उसे गंभीर चोटें नहीं आईं, लेकिन उसका मोबाइल गड्ढे में गिर गया। आसपास के लोगों की मदद से मोबाइल ढूंढकर वापस किया गया।
    जानकारी के अनुसार, इस मार्ग पर रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। हल्की बारिश के दौरान एक सवारी से भरा ऑटो गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इसी मार्ग पर कोरबा से पेंड्रा जा रही एक यात्री बस भी गड्ढा पार करते समय पलटने से बाल-बाल बची। स्थानीय लोगों के अनुसार, जटगा से पसान तक लगभग 15 किलोमीटर का यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है और भारी वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। नागरिकों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क मरम्मत का अनुबंध होने के बावजूद ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, कर्मचारी और मरीज गुजरते हैं। बरसात में सड़क की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जिससे वाहनों के पंचर होने, दुर्घटनाएं होने और टूट-फूट की घटनाएं आम हो गई हैं।स्थानीय लोगों ने कलेक्टर और लोक निर्माण विभाग से जटगा-पसान मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने गड्ढों को अस्थायी रूप से मिट्टी और गिट्टी से भरने तथा अनुबंध लेने वाले ठेकेदार पर कार्यवाही कर काम शुरू कराने अपील की है।

    30 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    Related Posts

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.