Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अटल परिसर निर्माण में लेटलतीफी के बीच बालको नया बिजली जोन बनाने फिर उठी मांग
    कोरबा

    (कोरबा) अटल परिसर निर्माण में लेटलतीफी के बीच बालको नया बिजली जोन बनाने फिर उठी मांग

    By Vinod Mittal02/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * चार साल से फाइलों में अटका बालको नया बिजली जोन
    कोरबा (मंथन) गर्मी का मौसम नजदीक आते ही शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। विशेष रूप से बालको क्षेत्र को अलग बिजली जोन बनाए जाने का प्रस्ताव पिछले चार वर्षों से लंबित पड़ा है, जिससे पाड़ीमार जोन में उपभोक्ताओं पर बढ़ते लोड और बार-बार होने वाले पावरकट की समस्या बनी हुई है।
    राज्य बिजली वितरण कंपनी के कोरबा सर्किल द्वारा शहरी क्षेत्र को वर्तमान में तीन जोन तुलसी नगर, दर्री और पाड़ीमार में विभाजित किया गया है। पाड़ीमार जोन में निहारिका, कोसाबाड़ी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियां, दादरखुर्द सहित बालको सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्र शामिल हैं। इस जोन में करीब 28 हजार 700 उपभोक्ता हैं, जो तीनों जोनों में सर्वाधिक है। पूरे शहरी क्षेत्र में कुल 69 हजार 609 घरेलू व अन्य श्रेणी के उपभोक्ता दर्ज हैं।
    बालको क्षेत्र की दूरी पाड़ीमार जोन कार्यालय से अधिक होने के कारण मेंटेनेंस कार्य समय पर करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। गर्मी के पीक आवर में लोड बढ़ने से ट्रिपिंग और पावरकट की शिकायतें आम हो जाती हैं। ऐसे में बालको को अलग जोन बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया था, ताकि लगभग 15 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल सके और पाड़ीमार जोन का दबाव कम हो।
    इस संबंध में बिजली वितरण कंपनी कोरबा सर्किल के अधीक्षण अभियंता बी.के. सरकार ने बताया कि बालको को अलग जोन बनाने का प्रस्ताव उनकी पदस्थापना से पहले ही भेजा जा चुका है। इस पर अंतिम निर्णय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की बैठक में होना है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल पाई है। इधर, दर्री फीडर से बांकीमोंगरा को अलग कर स्वतंत्र फीडर का दर्जा देने की मांग भी जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई है। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद बांकीमोंगरा क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
    विशेषज्ञों का मानना है कि औद्योगिक विकास और बढ़ती आबादी के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त जोन की जरूरत अब अनिवार्य हो चुकी है। यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी गर्मी में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर और दबाव बढ़ सकता है।

    23 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड सभी कनेक्शन प्री-पेड करने कर रहा तैयारी
    Next Article (कोरबा) प्राकृतिक आपदा में मां की मृत्यु पश्चात 4 बहने हुई अनाथ

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.