Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रेलवे की लापरवाही से जलभराव का आरोप
    कोरबा

    (कोरबा) रेलवे की लापरवाही से जलभराव का आरोप

    By Vinod Mittal07/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * स्टेशन के नाम पर भी ग्रामीणों में आक्रोश
    * समाधान नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
    कोरबा (मंथन) आरोप हैं की दक्षिण-पूर्व रेलवे की दीपका-पेंड्रा रेल परियोजना अब प्रभावित ग्रामीणों के लिए सुविधा से अधिक परेशानी का कारण बनती जा रही है। बताया जा रहा हैं की एक ओर ओवरब्रिज के नीचे हर बारिश में जलभराव और कीचड़ से आवागमन ठप्प हो रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बन रहे रेलवे स्टेशन का नाम कटघोरा रखे जाने का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। इन दोनों गंभीर मुद्दों को लेकर प्रभावित ग्रामवासियों ने दो माह पूर्व जिला कलेक्टर, रेलवे मंडल प्रबंधक एवं संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
    ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि ग्राम मुढ़ाली, कोलिहामुड़ा और जवाली के बीच बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। वर्ष 2025 की तरह इस वर्ष भी बारिश के बाद ओवरब्रिज के नीचे घुटनों तक पानी और कीचड़ जमा हो गया है। रेलवे द्वारा कंक्रीटीकरण तो किया गया, लेकिन जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या पहले से अधिक गंभीर हो गई है।
    इस जलभराव से ग्राम मुढ़ाली, कोलिहामुड़ा, फुलझर, देवगांव, बतारी, नेहरू नगर, डोंगरी, तिलवारी, जवाली सहित लगभग दस ग्रामो के हजारों ग्रामीण प्रतिदिन परेशान हो रहे हैं। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राये, शिक्षक, किसान, मजदूर, महिलाएं, व्यापारी और पावर प्लांट तथा कोल वाशरी में कार्यरत कर्मचारी रोजाना इसी कीचड़युक्त मार्ग से जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। दोपहिया से लेकर विद्यालय बस और अन्य छोटे-बड़े वाहन भी इस मार्ग से गुजरने में भारी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
    दूसरा बड़ा विवाद रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर है। ग्रामीणों का आरोप लगाते हुए कहना है कि जिस स्थान पर स्टेशन का निर्माण हुआ है, वह जवाली क्षेत्र की भूमि पर स्थित है, जबकि उसका नाम कटघोरा स्टेशन रखा जा रहा है। उनका आरोप है कि इससे क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान, आदिवासी संस्कृति और स्थानीय अस्मिता की अनदेखी हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि स्टेशन का नाम “जवाली रेलवे स्टेशन” रखा जाए, ताकि क्षेत्र की पहचान और सम्मान बना रहे।
    ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि दो माह पहले जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर दोनों समस्याओं के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक न जलभराव की समस्या का समाधान हुआ और न ही स्टेशन के नामकरण पर कोई निर्णय लिया गया। इससे लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
    प्रभावित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई और स्टेशन के नामकरण के संबंध में स्थानीय जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया गया, तो वे व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में यदि जलभराव के कारण कोई दुर्घटना होती है या जनहानि होती है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे प्रबंधन और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

    09 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भारी बारिश से सड़क पर बहा डंपिंग का मलबा
    Next Article (कोरबा) रेलवे की लापरवाही से जलभराव का आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    08/06/2026

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    08/06/2026

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    08/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/06/2026

    (कोरबा) जूनियर बालक अंतर जिला राज्य फुटबॉल चैम्पियनशिप में डीएफए नारायणपुर बना विजेता

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा की नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल अंतर्गत आयोजित जूनियर बालक अंतर जिला…

    (कोरबा) रिश्वत लेने के आरोप में कटघोरा थाने के दो आरक्षक किए गए निलंबित

    (कोरबा) जिम्मेदार नागरिक बन वृक्ष काटने वालों और सार्वजनिक स्थलों में कचरा फेंकने वालों की दें जानकारी : सभापति नूतन सिंह ठाकुर

    (कोरबा) सर्वमंगला गार्डन में घुस पलटा कोयला लोड ट्रैलर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.