Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा में ट्रिप हुई सभी छह इकाइयां पुनः हुई बहाल
    कोरबा

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा में ट्रिप हुई सभी छह इकाइयां पुनः हुई बहाल

    By Vinod Mittal09/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सातवीं यूनिट पहले से ओवरहॉल में
    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा में पीजीसीआईएल बॉय ब्रेकर टेस्टिंग के दौरान इलेक्ट्रिकल फाल्ट से ट्रिप हुई सात इकाइयों में से छह बहाल हो गईं। 2,400 MW क्षमता फिर ग्रिड से जुड़ी।
    पीजीसीआईएल बॉय के ब्रेकर की टेस्टिंग के दौरान हुए इलेक्ट्रिकल फॉल्ट के बाद ट्रिप हुई उत्पादन इकाइयों को चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। 2,600 मेगावाट क्षमता वाले संयंत्र की छह इकाइयां अब दोबारा ग्रिड से जुड़ चुकी हैं।
    जानकारी के अनुसार, फॉल्ट के बाद संयंत्र की छह उत्पादन इकाइयां एक साथ ट्रिप हो गई थीं। इसके बाद यूनिटों के रिस्टोरेशन और रिवाइवल का काम शुरू किया गया।
    * 12 घंटे में तीन यूनिटें हुईं बहाल
    आउटेज के करीब 12 घंटे के भीतर 500 मेगावाट की यूनिट-4 और यूनिट-5 तथा एक 200 मेगावाट की यूनिट-1 को बहाल कर दिया गया। इसके बाद 200 मेगावाट की यूनिट- 3 को करीब 36 घंटे के भीतर दोबारा उत्पादन में लाया गया। रविवार को शेष दो ट्रिप हुई इकाइयों में 500 मेगावाट की यूनिट-7 रात 9:20 बजे तथा 200 मेगावाट की यूनिट-2 रात 8:40 बजे बहाल कर दी गई।
    * यूनिट-6 पहले से नियोजित ओवरहॉल में
    संयंत्र की 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-6, 25 अगस्त 2026 से द्विवार्षिक नियोजित ओवरहॉल के कारण बंद है। इसे महीने के अंत तक दोबारा ग्रिड से जोड़ने की उम्मीद है। इस तरह वर्तमान में छह इकाइयों के बहाल होने से एनटीपीसी-कोरबा ने अपनी विद्युत उत्पादन क्षमता का बड़ा हिस्सा फिर हासिल कर लिया है। संयंत्र में कुल चार 500 मेगावाट और तीन 200 मेगावाट की इकाइयां हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 2,600 मेगावाट है।

    07 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पवन साय ने भाजपा की बैठक में दिए संगठन मजबूती के मंत्र
    Next Article (कोरबा) शिक्षक दिवस के अवसर पर सजा गुरु सम्मान का भव्य मंच

    Related Posts

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    09/14/2026

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    09/14/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) सर्पदंश से छात्रा की मृत्यु

    7-8 किमी दूर पीएचसी पर ग्रामीणों को भरोसा नहीं * 60 किमी दूर ले गए…

    (कोरबा) बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    (कोरबा) एनटीपीसी-गोपालपुर गेट के पास राखड़ से लदा ट्रैलर पलटा-सड़क पर बिखरी राखड़

    (कोरबा) भादी अमावस्या के अवसर पर आस्था स्थल सप्तदेव मंदिर में राणीसती का हुआ भव्य मंगलपाठ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.