Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अग्रवाल समाज द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च को अग्रसेन भवन कटघोरा में
    कोरबा

    (कोरबा) अग्रवाल समाज द्वारा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 मार्च को अग्रसेन भवन कटघोरा में

    By Vinod Mittal02/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) समाजसेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए अग्रवाल सभा, अग्रवाल नवयुवक मंडल एवं अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च रविवार को अग्रसेन भवन, कटघोरा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होगा।
    वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव एवं व्यस्त दिनचर्या के कारण हृदय रोग, मधुमेह, लिवर संबंधी समस्याएँ एवं अन्य गंभीर बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते स्वास्थ्य की नियमित जाँच कराई जाए तो अनेक रोगों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही संभव है, जिससे उनका प्रभावी उपचार किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से समाजहित में यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
    उक्त शिविर में बिलासपुर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे
    जिसके अंतर्गत डॉ. आकाश गर्ग (Gastro & Liver Specialist) अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर उपस्थित रहेंगे। डॉ. गर्ग लिवर एवं पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ हैं और आधुनिक तकनीक के माध्यम से जाँच एवं परामर्श प्रदान करेंगे। डॉ. राजेश अग्रवाल (Physician & Sugar Specialist) Agrawal Sugar Clinic, महाराणा चौक, बिलासपुर डॉ. अग्रवाल मधुमेह एवं सामान्य चिकित्सा के क्षेत्र में अनुभवी चिकित्सक हैं और शुगर एवं अन्य सामान्य रोगों के संबंध में परामर्श देंगे।
    निःशुल्क जाँच सुविधाएँ अंतर्गत शिविर में लिवर की उन्नत जाँच, हृदय की जाँच, लिवर फंक्शन टेस्ट, Hepatitis B & C, कोलेस्ट्रॉल जाँच, दीर्घकालीन शुगर जाँच, यूरिक एसिड आदि जाँच निःशुल्क की जाएँगी।
    इन जाँचों के माध्यम से लिवर, हृदय, मधुमेह एवं अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों का आंकलन किया जाएगा। सभी वर्गों के लिए खुला शिविर आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि यह स्वास्थ्य शिविर सभी समाज एवं सभी वर्गों के लोगों के लिए पूर्णतः निःशुल्क एवं खुला है। किसी भी व्यक्ति को जाँच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम अग्रसेन भवन, कटघोरा में 15 मार्च को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
    अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमन गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में समय एवं जाँच की संख्या सीमित रहेगी। अतः इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे पूर्व में अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें, जिससे जाँच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विलंब न हो। पंजीकरण हेतु अमन गोयल अध्यक्ष अग्रवाल नवयुवक मंडल मोबाइल 9977770831 पर संपर्क कर सकते हैं।

    21 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कोरबा में गूंजेगा बिज़नेस का महाकुंभ
    Next Article (कोरबा) जिले के 20 परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.