Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डीडीएम मार्ग के पुनः उत्थान हेतु मांग रखी पूर्व पार्षद द्वयमहेश व दिनेश ने

    (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार
    कोरबा

    (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    By Vinod Mittal04/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा हैं, जिसकी तलाश जारी है।
    जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेल एवं खिला रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना कोरबा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान आरोपी को मौके पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
    पुलिस जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपीगण “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा खेल एवं खिला रहे थे। उक्त आईडी में अब तक भारी मात्रा में लेन-देन होना पाया गया है तथा वर्तमान में आईडी में ₹72,020/- (बहत्तर हजार बीस रुपये) का बैलेंस जमा होना पाया गया है।
    फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। अपराध क्रमांक 335/2026 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क), 7(1) के अंतर्गत कथित आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार उईके, प्रधान आरक्षक गुना राम सिन्हा, आरक्षक सुशील यादव, आलोक टोप्पो, डेमन ओगरे, महिला आरक्षक सुनीता डहरिया एवं अर्चना तिकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करी है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, जुआ अथवा साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। आपकी सतर्कता ही अपराधों पर नियंत्रण में सहायक है।

    14 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मारपीट एवं विवाद करने के आरोप में 03 गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    Related Posts

    (कोरबा) डीडीएम मार्ग के पुनः उत्थान हेतु मांग रखी पूर्व पार्षद द्वयमहेश व दिनेश ने

    04/14/2026

    (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    04/14/2026

    (कोरबा) मारपीट एवं विवाद करने के आरोप में 03 गिरफ्तार

    04/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026135 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202641 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/14/2026

    (कोरबा) डीडीएम मार्ग के पुनः उत्थान हेतु मांग रखी पूर्व पार्षद द्वयमहेश व दिनेश ने

    * सांसद ने खनिज न्यास मद से स्वीकृत करने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    (कोरबा) मारपीट एवं विवाद करने के आरोप में 03 गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.