Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) डीडीएम मार्ग के पुनः उत्थान हेतु मांग रखी पूर्व पार्षद द्वयमहेश व दिनेश ने

    (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मारपीट एवं विवाद करने के आरोप में 03 गिरफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) मारपीट एवं विवाद करने के आरोप में 03 गिरफ्तार

    By Vinod Mittal04/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना/चौकी द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल की रात्रि लगभग 09:00 से 10:00 बजे के मध्य थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत निहारिका क्षेत्र स्थित अंग्रेजी मादक द्रव्य पदार्थ बिक्री केंद्र के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटित हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में भय एवं असंतोष का माहौल निर्मित हो गया।
    घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच हस्तक्षेप कर कथित आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उनके द्वारा पुलिस एवं गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की जानकारी दी जा रही हैं। उक्त कृत्य के संबंध में कथित आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई है एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है।
    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें एवं किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

    14 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि
    Next Article (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    Related Posts

    (कोरबा) डीडीएम मार्ग के पुनः उत्थान हेतु मांग रखी पूर्व पार्षद द्वयमहेश व दिनेश ने

    04/14/2026

    (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    04/14/2026

    (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    04/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026135 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202641 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/14/2026

    (कोरबा) डीडीएम मार्ग के पुनः उत्थान हेतु मांग रखी पूर्व पार्षद द्वयमहेश व दिनेश ने

    * सांसद ने खनिज न्यास मद से स्वीकृत करने कलेक्टर को लिखा पत्र कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) साहित्य भवन व सियान सदन को मिली अतिरिक्त भवनों की सौगात

    (कोरबा) ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा संचालन खुलासे पश्चात पुलिस ने किया एक कथित आरोपी को गिरफ्तार-एक फरार

    (कोरबा) मारपीट एवं विवाद करने के आरोप में 03 गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.