Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 15 बसों सहित अन्य वाहनों पर कार्यवाही कर वसूले लगभग 2 लाख रुपये समन शुल्क-चलाया गया सघन जांच अभियान
    कोरबा

    (कोरबा) 15 बसों सहित अन्य वाहनों पर कार्यवाही कर वसूले लगभग 2 लाख रुपये समन शुल्क-चलाया गया सघन जांच अभियान

    By Vinod Mittal06/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा संचालित परिवहन जांच चौकी खम्हारपाली में यात्री सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एवं राजस्व संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खम्हारपाली परिवहन जांच चौकी प्रभारी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से ओडिशा एवं झारखंड की ओर संचालित अखिल भारतीय पर्यटक परमिट एवं अन्य व्यावसायिक बसों की नियमित जांच की जा रही है। जांच के दौरान कई बसों में निर्धारित सीमा से अधिक लगेज का परिवहन पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्यवाही की गई।
    जानकारी के अनुसार मई माह में 15 बसों सहित अन्य वाहनों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 2 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन संचालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान का परिवहन नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान भी निरंतर चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग का मानना है कि सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के लिए नियमों का पालन आवश्यक है।
    चेकपोस्ट क्षेत्र में पूर्व में भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की तेज गति से आवाजाही के कारण दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आती थीं, जिससे कई लोग घायल हुए थे। इस समस्या के समाधान हेतु परिवहन विभाग द्वारा चेकपोस्ट के दोनों प्रवेश द्वारों पर बैरिकेड्स लगाए गए, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित हुई। इस प्रभावी पहल का परिणाम यह रहा कि पिछले आठ माह के दौरान चेकपोस्ट क्षेत्र में कोई भी सड़क दुर्घटना दर्ज नहीं हुई, जो विभाग की सतर्कता और बेहतर यातायात प्रबंधन का सकारात्मक उदाहरण है। इसके अतिरिक्त स्थानीय नागरिकों को यातायात दबाव से राहत दिलाने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल एवं निजी चारपहिया वाहनों को चेकपोस्ट परिसर में प्रवेश न देकर बाहर से ही बायपास कराया जा रहा है। इससे यातायात व्यवस्था सुगम हुई है तथा जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है। भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों एवं वाहन चालकों की सुविधा के लिए चेकपोस्ट परिसर में वाटर कूलर एवं मटकों के माध्यम से शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई है, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

    02 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) माइनिंग सरदार से बदसलूकी करने का आरोप लगा भड़के कर्मचारी
    Next Article (कोरबा) वनमंडल कोरबा में वर्षाकाल में रोपण हेतु 3 लाख पौधे तैयार

    Related Posts

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    06/03/2026

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    06/03/2026

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.