Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) गैस की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निकाली विधानसभा स्तरीय “गैस सिलेंडर शव यात्रा”
    कोरबा

    (कोरबा) गैस की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निकाली विधानसभा स्तरीय “गैस सिलेंडर शव यात्रा”

    By Vinod Mittal03/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में गहराते रसोई गैस संकट, कमर्शियल सिलेंडर की कमी और उससे प्रभावित आम जनजीवन व उद्योगों को लेकर कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत भैंसमा तहसील में “गैस सिलेंडर शव यात्रा” निकाल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
    आप पार्टी के नेताओं ने सरकार के “गैस की कोई कमी नहीं” वाले दावों को एक सिरे से खारिज करते हुए इसे जनता को गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में गैस संकट के हालात सरकार की विफल नीतियों का परिणाम हैं। जब सरकार खुद दावा कर रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है, तो फिर आम जनता को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में क्यों खड़ा होना पड़ रहा है ? प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ₹500 में गैस सिलेंडर देने की “गारंटी” पूरी तरह फेल हो चुकी है। आज आम आदमी को घरेलू गैस सिलेंडर तक समय पर नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से घरेलू सिलेंडर पर ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर पर ₹115 की बढ़ोतरी ने लोगों की कमर तोड़ दी है।
    आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा की केंद्र की ग़लत नीतियों के कारण छत्तीसगढ़ की जनता रसोई गैस (एलपीजी) और कमर्शियल गैस की अनियमित एवं अपर्याप्त आपूर्ति की गंभीर समस्या का सामना कर रही हैं। वर्तमान स्थिति में गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण आम नागरिकों का दैनिक जीवन अत्यंत प्रभावित हो रहा है। कमर्शियल गैस की आपूर्ति न होने से बाहर से आने वाले लोगों को होटल रेस्टोरेंट खाना नहीं मिल पा रहा है और जहां मिल रहा है वहां महँगा मिल रहा है। होटल रेस्टोरेंट वालों का भी जीवन यापन कठिन हो गया है।
    उन्होंने आगे कहा की आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ में संबंधित विभाग और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करें तथा गैस की कालाबाज़ारी पर रोक लगावें और छत्तीसगढ़ में रसोई गैस की नियमित, पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने का सहयोग करें। साथ ही, गैस वितरण प्रणाली की निगरानी को सुदृढ़ करने एवं शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेशभर में आम जनता के साथ इससे भी बड़ा व्यापक जन आंदोलन करेगी।
    आज के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की ओर से कोरबा लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, लोकसभा उपाध्यक्ष भूषण कुर्रे, जिलाध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन, यूथ विंग अध्यक्ष आजाद बख्श, जिला संगठन मंत्री लहना सिंह, जिला सचिव सपन बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष छवि लाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष ग्वेल, सीता राम राठिया, सोमराज ठाकुर, कुलेश्वर यादव, प्यारी लाल राठिया सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

    20 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दंतैल पहुंचा ग्राम कोरबी
    Next Article (कोरबा) गर्मी से पहले पानी संकट पर अलर्ट

    Related Posts

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    09/15/2026

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    09/15/2026

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) तीजा व रक्षाबंधन महोत्सव में सम्मिलित होंगे नेता प्रतिपक्ष और कोरबा सांसद सहित अन्य जन प्रतिनिधि

    कोरबा (मंथन) नगर के मध्य स्थित “राम दरबार मंदिर” प्रांगण में आज एक अत्यंत ही…

    (कोरबा) बजरंग दल ने आस्था स्थल पाली महादेव मंदिर परिसर में की बैठक

    (कोरबा) एसईसीएल खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी को पीट कॉपर केबल लूटने का आरोप

    (कोरबा) कोरबा पुलिस फाइल में दर्ज 64 बदमाशों को बुलाकर दी सख्त चेतावनी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.