Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»(कोरबा) पाली महोत्सव-2026 में संगीत और भक्ति का दिखा अनोखा संगम
    छत्तीसगढ़

    (कोरबा) पाली महोत्सव-2026 में संगीत और भक्ति का दिखा अनोखा संगम

    By Vinod Mittal02/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
    * बॉलीवुड सिंगर्स मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, सलमान अली की गीतों पर झूमे श्रोता
    * हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों से महोत्सव में छाया भक्तिमय रंग
    * स्थानीय कलाकारों ने महोत्सव में बढ़ाया उत्साह
    कोरबा (मंथन) पाली महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ हुआ, जहाँ श्रोताओं ने ऐतिहासिक पाली शिव मंदिर की पावन छाया में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। मंच पर बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक सलमान अली, खुशबू ग्रेवाल, और मीत ब्रदर्स ने फिल्मी गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।
    साथ ही महाशिव भक्त हंसराज रघुवंशी ने भगवान भोलेनाथ की आराधना से भक्तिमय माहौल बना दिया। श्रोताओं ने महोत्सव में प्रस्तुत विविध सांगीतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। बॉलीवुड सिंगर सलमान अली ने अपनी मधुर आवाज़ में “देवा श्री गणेशा”, “तेरी दीवानी”, “सांसों की माला में सिमरू मैं पी का नाम”, ” रश्के कमर” और “कजरा मोहब्बत वाला” जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति में श्रोताओं ने झूमकर सहभागिता की और कई गीतों पर उन्होंने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
    खुशबू ग्रेवाल और मीत ब्रदर्स ने हिंदी सिनेमा के अनेक गीतों की प्रस्तुति दी। उनके गीतों में भाव और तालमेल का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रोताओं ने उनके साथ गाकर और तालियों से उनकी प्रस्तुति को यादगार बना दिया। सभी कलाकारों ने कहा कि यह उनका पहला अवसर है पाली महोत्सव में प्रस्तुति देने का और उन्हें यहां की बोली, भाषा, संस्कृति और लोगों का व्यवहार बेहद अच्छा लगा। उन्होंने जिला प्रशासन का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन कलाकारों और दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बनाते हैं।
    महोत्सव में हंसराज रघुवंशी ने शिव भक्ति और आराधना पर आधारित गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके प्रस्तुति ऐसा डमरू बजाय भोलेनाथ ने…, मेरा भोला है भण्डारी, जैसे गीतों में आस्था और श्रद्धा की गहराई स्पष्ट नजर आई, उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों के हृदय में आस्था की लहरें दौड़ा दीं। भक्तिमय भजन ने महोत्सव के वातावरण को पूरी तरह पावन और शांतिपूर्ण बना दिया, जिससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध होकर शिव भक्ति में डूब गए।
    महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया और छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति ने महोत्सव को क्षेत्रीय गौरव का प्रतीक बना दिया। उनके गीत, नृत्य और अभिनय ने दर्शकों को उत्साहित किया और तालियों की गड़गड़ाहट से महोत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया।

    16 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
    Next Article (कोरबा) गिट्टी खदान व क्रेशर प्लांट के लिए हुई जनसुनवाई

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.