Close Menu
    What's Hot

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग
    कोरबा

    (कोरबा) आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर के नीचे लगी भीषण आग

    By Vinod Mittal04/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * होटल में लगी आग ने मचाई तबाही
    * श्रद्धालु की कार सहित कई दुकानें जलकर खाक
    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में स्थापित आस्था स्थल कोसगई माता मंदिर परिसर के नीचे स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि वहां खड़ी एक कार और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।
    बताया जा रहा हैं की जब मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ थी। तभी अचानक होटल से उठी आग की लपटों ने वहा अफरा-तफरी मचा दी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने पास खड़ी एक कार को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे कार कुछ ही देर में जलकर पूरी तरह खाक हो गई।
    बताया जा रहा है कि यह कार कुसमुंडा निवासी शुभम साहू नामक व्यक्ति की थी, जो माता के दर्शन करने आए थे। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के साथ-साथ आसपास की कई छोटी दुकानें भी जलकर राख हो गईं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    घटना के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कार में सवार श्रद्धालुओं को भी सुरक्षित उनके निवास स्थान तक पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आग अपना तांडव दिखा चुकी थी।
    आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की ओर इशारा कर रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    15 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जिले में 19 अप्रैल को मेगा हेल्थ कैंप आयोजित
    Next Article (कोरबा) सक्ती पावर प्लांट अंतर्गत हुए हादसे में प्रधानमंत्री ने जताया शोक

    Related Posts

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    08/02/2026

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    08/02/2026

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

     (कोरबा) एसईसीएल साइडिंग पर मालगाड़ी का डिब्बा हुआ डीरेल

    * तीन घंटे प्रभावित रहा कोयला परिवहन कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम में एसईसीएल की मानिकपुर रेलवे…

    (कोरबा) मृत अधेड़ की पहचान की गयी बिलासपुर निवासी के रूप में-सड़क हादसे में मृत्यु होने जताई जा रही आशंका

    (कोरबा) कार-स्कूटी में हुई जानलेवा टक्कर-6 साल के बेटे और पिता की हुई मृत्यु- मां गंभीर घायल

    (कोरबा) भूखा कोबरा फंसा तोते के पिंजरे में-आरसीआरएस टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.