Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा
    कोरबा

    (कोरबा) चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर ठगी मामलों में 4 एफआईआर दर्ज-म्यूल बैंक अकाउंट पर भी कसा शिकंजा

    By Vinod Mittal07/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा साइबर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल और साइबर ठगी से जुड़े मामलों में कुल 4 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें तीन मामले चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित हैं, जबकि एक मामला साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए म्यूल बैंक अकाउंट के खिलाफ दर्ज किया गया है। सभी मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पतले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता बढ़ाना और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करना है।
    साइबर पुलिस को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की साइबर टिपलाइन के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायतों का परीक्षण करने के बाद साइबर थाना कोरबा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं। पुलिस ने इन मामलों में डिजिटल साक्ष्य जुटाने, तकनीकी विश्लेषण करने और संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
    इसी दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के विश्लेषण में एक बैंक खाता लेयर-1 में संदिग्ध पाया गया, जिसमें साइबर ठगी की राशि प्राप्त होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि इस बैंक खाते के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हैं।
    प्रारंभिक जांच में यह बैंक खाता साइबर अपराध से अर्जित रकम के लेन-देन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया जाना पाया गया। इसके बाद संबंधित खाताधारक के खिलाफ भी एक एफआईआर दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस बैंक खाते के वित्तीय लेन-देन, उससे जुड़े लोगों की भूमिका और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क की तकनीकी जांच कर रही है।
    कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के साथ ऑनलाइन ठगी या साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से सूचना दें। पुलिस ने लोगों को यह भी सलाह दी है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता न खुलवाएं और न ही किराए या पैसों के लालच में अपना बैंक खाता किसी अन्य को उपयोग के लिए दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या साइबर पुलिस थाना कोरबा को दें।

    14 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बड़मार जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल की नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.